गोल्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट महिलाओं के 2 सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प बनकर उभरे- सर्वे

इस सर्वे के निष्कर्ष से यह निकलकर आया है कि 59 फीसदी महिलाएं गोल्ड और एफडी में निवेश करना पसंद करती है। वहीं 31 फीसदी महिलाएं म्यूचुअल फंड और इक्विटीज में निवेश करना पसंद करती है।

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 2:27 PM
इस सर्वे में भाग लेनी वाली 93 फीसदी महिलाएं या तो फूल टाइम एप्लाई या फिर सेल्फ एप्लाइड थी।

भारत के सबसे तेजी से विकास करते "बाय नाऊ, पे लेटर" ZestMoney ने आज अपने उस सर्वे के उस निष्कर्ष जारी किए है कि महिलाएं अपनी पर्सनल फाइनेंस और निवेश से जुड़े निर्णय किस तरह से लेती है। इस सर्वे में 1900 लोगों के जवाब मांगेगे। ये लोग देश के मेट्रो शहरों के अलावा तमाम टियर -1 और टियर 3 शहरों से संबंधित थे। इस सर्वे में भाग लेने वाली अधिकांश महिलाए सन 1980 के बाद की पैदा हुई युवा पीढ़ी की है।

इस सर्वे के निष्कर्ष से यह निकलकर आया है कि 59 फीसदी महिलाएं गोल्ड और एफडी में निवेश करना पसंद करती है। वहीं 31 फीसदी महिलाएं म्यूचुअल फंड और इक्विटीज में निवेश करना पसंद करती है। इसके अलावा रिकरिंग डिपॉजिट (RD), रियल एस्टेट और क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश करती है ।

इस सर्वे पर टिप्पणी करते हुए ZestMoney के सीईओ और को- फाउंडर Lizzie Chapman का कहना है कि इस सर्वे से सबसे बेहतर बात यह निकलकर आई है कि तमाम डिजिटल टेक्नोलॉजी की जानकार युवा पीढ़ी की महिलाएं अपनी बचत सुरक्षित और कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों में डालना चाहती है जिसमें गोल्ड और एफडी जैसे विकल्प शामिल है। इसके अलावा तमाम महिलाएं म्यूचुअल फंड और इक्विटी में भी निवेश करती है जो महिलाओं में फाइनेंशियल प्रोडक्ट को लेकर बढ़ी जागरुकता का संकेत है।


यह भी पढ़े -Income Tax: इन 5 कैश ट्रांजैक्शन पर मिल सकता है इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए क्या है पूरा नियम

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं द्वारा अपने पर्सनल फाइनेंस की लगाम अपने हाथ में लेने से वेल्थ क्रिएशन में महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता और उनके व्यापक समावेश की प्रक्रिया को और तेज करेगा। हमारा मानना है कि पर्सनल फाइनेंस पर सही सूचना और जानकारी की उपलब्धता से महिलाओं को काफी फायदा होगा। जिसको ध्यान में रखते हुए हमने पिछले वर्षों के दौरान पर्सनल फाइनेंस से संबंधित जानकारी अस्थानी भाषाओं में सहज और आसान तरीके से उपलब्ध कराने पर अपना फोकस बढ़ाया है।

इस सर्वे में यह भी निकलकर आया है कि महिलाएं कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों वाले निवेश विकल्पों को तो अपनाती ही है साथ ही वे लंबे अवधि के निवेश को वरियता देती है। इस सर्वे में भाग लेनी वाली 93 फीसदी महिलाएं या तो फूल टाइम एम्पलॉई या फिर सेल्फ एम्पलॉई थी।

सर्वे से यह भी निकलकर आया है कि लंबी अवधि के निवेश महिलाओं की वरियता सूची में सबसे ऊपर थे। इसमें घर खरीदने के लिए निवेश करना पहले स्थान पर था (25%), बच्चों के भविष्य के लिए निवेश (23%) और रिटायरमेंट के लिए बचत (15%) का नंबर रहा। इसके अलावा महिलाओं कार, ट्रैवलिंग और शादी जैसे लक्ष्यों को ध्यान में रखकर भी निवेश करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।