सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के इंटरेस्ट रेट में नहीं किया बदलाव, जानिए पहली तिमाही में किस योजना पर कितना मिलेगा ब्याज

वित्त मंत्रालय ने अप्रैल-जून 2022 के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 6:16 PM
छोटी बचत योजनाओं पर 4.0 प्रतिशत से लेकर 7.6 प्रतिशत तक ब्याज मिलता हैं

वित्त मंत्रालय ने अप्रैल-जून 2022 के लिए छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) के ब्याज दरों (Interest Rates) में कोई बदलाव नहीं किया है। पीपीए और सुकुन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर 4.0 प्रतिशत से लेकर 7.6 प्रतिशत तक ब्याज मिलता हैं।

यह लगातार आठवीं तिमाही है जब सरकार ने लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि इस दौरान सरकारी बॉन्ड यील्ड में बदलाव हुए हैं, जिनसे इन योजनाओं की ब्याज दरें जुड़ी हुई होती हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिलती रहेगी। वहीं सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर पूर्व की तरह 7.6% ब्याज मिलता रहेगा।


यह भी पढ़ें- कल से दोगुना हो सकता है घरेलू गैस का दाम, जानिए कंपनियों और आप पर क्या पड़ेगा असर?

इससे पहले RBI के कर्मचारियों ने इस महीने की शुरुआत में "अर्थव्यवस्था के हालात" नाम से जारी एक आर्टिकल में कहा था कि सरकारी बॉन्ड यील्ड्स के आधार पर छोटी बचत योजना पर ब्याद दर 0.9 फीसदी से लेकर 1.18 फीसदी तक की कटौती होनी चाहिए।

पहली तिमाही में किस योजना पर कितना मिलेगा ब्याज-

छोटी बचत योजनाएं अप्रैल-जून 2022 के लिए ब्याज दर
सेविंग्स डिपॉजिट 4.0%
1 साल का सावधि जमा 5.5%
2 वर्षीय सावधि जमा 5.5%
3 साल का सावधि जमा 5.5%
5 वर्षीय सावधि जमा 6.7%
5 वर्षीय रिकंरिंग डिपॉजिट 5.8%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम 7.4%
मंथली इनकम अकाउंट 6.6%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 6.8%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम 7.1%
किसान विकास पत्र 6.9%
सुकन्या समृद्धि योजना 7.6%


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।