भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आईपीओ में हाउसहोल्ड सेविंग्स की बड़ी भूमिका होगी। इसकी वजह है कि यह आईपीओ बहुत बड़ा है। हाउसहोल्ड सेविंग्स का मतलब आम लोगों की बचत से है। पिछले दो साल में स्टॉक मार्केट और आईपीओ में पैसे लगाने में रिटेल इनवेस्टर्स ने बहुत दिलचस्पी दिखाई है। अगर LIC के आईपीओ में भी रिटेल इन्वेस्टर्स अच्छी दिलचस्पी दिखाते हैं तो इसकी सफलता पक्की हो जाएगी। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स ने यह खबर दी है।
