भारत में करीब एक दर्जन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज हैं जो ट्रेडरों को उनके पसंद के अनुरूप क्रिप्टोकरेंसी खरीदने बेचने की सुविधा देते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 12:44 AM
Shiba inu
इस साल के शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालो की सूची में निचले पायदान पर खिसक गई Meme-आधारित क्रिप्टो करेंसी शीबा इनू एक बार फिर वापसी करती दिख रही है। करीब 23 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली इस क्रिप्टोकरेंसी में पिछले हफ्ते अपना ऑल टाइम हाई छुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dogecoin-किलर शिबा इनू का वर्तमान वैल्यूएशन 0.004753 रुपये है और यह मार्केट कैप के लिहाज से 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है। शीबा इनू इसी तरह काम करती है, जैसे दूसरी क्रिप्टोकरेंसी काम करती है। लेकिन इसको अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसे समझने के लिए हम बिटकॉइन का उदाहरण लेते हैं। बिटकॉइन की संख्या सीमित है, लेकिन शीबा इनू की कोई सीमा नहीं है। इसका कुल सर्कुलेशन सप्लाई एक क्वाड्रिलियन (quadrillion) है।
अगला बड़ा टोकन ?
पिछले कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी सुर्खियों में है। क्रिप्टोमार्केट में नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी के मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में प्रवेश करने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
हालांकि कई देश ऐसे हैं, जो डिजिटल करेंसी को लेकर आशंकित हैं। क्रिप्टोकरेंसी को एलन मस्क जैसे उद्यमियों का भी सपोर्ट मिला है।
इस बीच बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टो करेंसी की वैल्यू में तेजी से उछाल देखने को मिला है। अब तक काफी तेजी दिखा चुकी बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी में एंट्री पॉइंट ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में शीबा इनू जैसी नई और उभरते क्रिप्टो करेंसी निवेशकों के काम आती है। शीबा इनू में बढ़ता कारोबार इसका एक अच्छा उदाहरण है। शीबा इनू को बाजार से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स की एक और वजह इसका डीसेन्ट्रलाइज्ड एक्सचेंज ShibaSwap है जो NFT (NFT (non-fungible token) ट्रेड की सुविधा देता है। यह एक्सचेंज क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने बेचने वालों के लिए एक पीयर-टू-पीयर (peer-to-peer) मार्केट प्लेस का काम करता है।
भारत में कैसे शिबा इनू की खरीद?
भारत में करीब एक दर्जन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज हैं जो ट्रेडरों को उनके पसंद के अनुरूप क्रिप्टोकरेंसी खरीदने बेचने की सुविधा देते हैं। इनमें सबसे सुरक्षित WazirX है। जो अपने यूजरों को ट्रेड करने के तमाम तरीके के विकल्प देता है। भारत में शीबा इनू की खरीद के लिए सबसे पहले आपको WazirX पर एक अकाउंट खोलना होगा। इसके लिए आप WazirX की वेबसाइट पर जाकर साइन-अप क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको ईमेल डालने के बाद एक वेरिफिकेशन कोड आएगा। इसके बाद आपको अपना KYC डिटेल भरना होगा। फिर इसे वेबसाइट या ऐप पर अपलोड करना होगा। इस चरण के पूरा होने के बाद आपको सेटिंग में जाकर टू फैक्टर अथेंटिकेशन एनेबल करना होगा।
इसके बाद आप डिपॉजिट INR ऑईकॉन पर क्लिक कर सकते हैं और उसके बाद उस तरीके का चुनाव कर सकते हैं, जिसके जरिए आप फंड को अपने अकाउंट से अपने WazirX के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करना चाहते हैं। जैसे ही आपका अकाउंट सेट-अप पूरा हो जाता है, वैसे ही आप SHIB की खरीद या बिक्री कर सकेंगे जो आपके क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में दिखने भी लगेगा।
WazirX अपने अकाउंट को सेट करने की प्रक्रिया में कुछ मिनटों से ज्यादा नहीं लगता। लेकिन Wazirx की तरफ से किए जाने वाले KYC वेरिफिकेशन में 24 -48 घंटे लग सकते हैं।
जानिए भारत में क्रिप्टोकरेंसी की खरीद पर क्या है कानून
कई देशों में अवैधानिक होने के बावजूद पिछले कुछ सालों के दौरान क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि भारत में शीबा इनू सहित तमाम क्रिप्टो करेंसियों में ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट वैध है। इसके अलावा मीडिया में कुछ इस तरह की रिपोर्टें आई हैं कि जिसमें कहा गया है कि सरकार अगले बजट में भारत में क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडिंग को रेगुलेट करने के लिए एक लीगल फ्रेम वर्क ला सकती है।
भारत में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी सकारात्मक खबरों के चलते एक नया जोश देखने को मिल रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, देश के करीब डेढ़ से दो करोड़ लोगों ने किसी न किसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रखा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक है।
अगर आने वाले महीनों में सरकार की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक रूख दिखाया जाता है तो देश में डिजिटल करेंसी की कीमत नया हाई लगा सकती है। तेजी के इस दौर में फायदा उठाने वाली क्रिप्टोकरेंसी में शीबा इनू का नाम होगा। क्योंकि ये बिटकॉइन और डीजीकॉइन की तुलना में काफी सस्ते दर पर ट्रेड कर रही है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उम्मीद है कि अगले साल सरकार क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन के लिए डिजिटल करेंसी बिल ला सकती है। यह सरकार के पिछले रूख के विपरीत है, जब उसने देश में क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार को अपराधिक घोषित करने का ऐलान किया था।
WazirX पर शिबा इनू के ट्रेडिंग से जुड़ा सुरक्षात्मक पहलू
शीबा इनू के ट्रेडिंग और इसकी सुरक्षा से जुड़े कई पहलू है, जिसमें सवाल उठाए जाते रहे हैं। लोगों का कहना है कि खरीदारी के बाद किसी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर शीबा इनू और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को किस तरह से स्टोर किया जाता है। WazirX जैसे एक्सचेंज ने क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडरों के बीच अपने ब्लॉकचेन वॉलेट की वजह से बड़ी विश्वसनीयता हासिल की है। चूंकि ब्लॉकचेन वॉलेट क्रिप्टोग्रैफिकली साइन्ड होता है, इसलिए इसको काफी सुरक्षित माना जाता है।
कोई ब्लॉकचेन वॉलेट उसी तरह काम करता है जैसे कोई बैंक अकाउंट काम करता है। चूंकि WazirXअपने प्लेटफॉर्म पर अपने यूजरों को क्रिप्टोकरेंसी को छोटे-छोटे अंशों में छोटी लागत पर खरीदने की सुविधा देता है इसलिए वजीरेक्स के जरिए शिबा इनू की ट्रेडिंग सरल सुविधाजनक हो जाती है। आप 100 रुपये में वजीरेक्स पर क्रिप्टो के एक अंश की खरीदारी कर सकते हैं। और अपने निवेश का विश्लेषण ऐप पर उपलब्ध टेक्निकल चार्ट की मदद से कर सकते हैं।