ICICI बैंक ने बढ़ाई स्पेशल FD स्कीम की अंतिम तारीख, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.5% तक का ब्याज

इस स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख पहले 7 अप्रैल 2023 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। मौजूदा समय में सीनियर सिटीजन अगर ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी में निवेश करते हैं तो उन्हें 7.5 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है

अपडेटेड Apr 08, 2023 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस खास FD स्कीम का नाम है- ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी। इस स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख पहले 7 अप्रैल 2023 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। मौजूदा समय में सीनियर सिटीजन अगर ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी में निवेश करते हैं तो उन्हें 7.5 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है।

सीनियर सिटीजन को मिलती है अतिरिक्त ब्याज दर

ICICI बैंक गोल्डन इयर्स FD के तहत सीनियर सिटीजन को रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी की मौजूदा अतिरिक्त दर के ऊपर 0.10 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। यह खास दर पांच साल से लेकर 10 साल तक की FD पर लागू होती है। इसमें 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।


ध्यान देने वाली बात यह है कि यह अतिरिक्त दर ICICI बैंक की वेबसाइट पर नई जमा राशि के साथ-साथ योजना अवधि के दौरान जमा राशि पर उपलब्ध होगी। बैंक ने कहा कि यह दर ICICI बैंक के माध्यम से 2 करोड़ रुपये से कम की सिंगल एफडी खोलने पर लागू होगी।

समय से पहले निकासी का है विकल्प

समय से पहले निकासी का विकल्प ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी के तहत भी उपलब्ध है। ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी को मूल रूप से मई 2020 में लॉन्च किया गया था। प्राइवेट सेक्टर लेंडर ने पिछले तीन सालों में इस योजना को कई बार आगे बढ़ाया है। इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशल सीनियर सिटीजन की FD स्कीम को 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया था।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी जोखिम से बचने वाले निवेशकों, खासकर सीनियर सिटीजन के बीच सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। इसके अलावा, हाल के महीनों में उच्च ब्याज दरों ने FD को निवेशकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।