Get App

ICICI बैंक ने बढ़ाई स्पेशल FD स्कीम की अंतिम तारीख, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.5% तक का ब्याज

इस स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख पहले 7 अप्रैल 2023 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। मौजूदा समय में सीनियर सिटीजन अगर ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी में निवेश करते हैं तो उन्हें 7.5 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 08, 2023 पर 5:49 PM
ICICI बैंक ने बढ़ाई स्पेशल FD स्कीम की अंतिम तारीख, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.5% तक का ब्याज
प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस खास FD स्कीम का नाम है- ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी। इस स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख पहले 7 अप्रैल 2023 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। मौजूदा समय में सीनियर सिटीजन अगर ICICI बैंक गोल्डन इयर्स एफडी में निवेश करते हैं तो उन्हें 7.5 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है।

सीनियर सिटीजन को मिलती है अतिरिक्त ब्याज दर

ICICI बैंक गोल्डन इयर्स FD के तहत सीनियर सिटीजन को रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी की मौजूदा अतिरिक्त दर के ऊपर 0.10 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। यह खास दर पांच साल से लेकर 10 साल तक की FD पर लागू होती है। इसमें 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह अतिरिक्त दर ICICI बैंक की वेबसाइट पर नई जमा राशि के साथ-साथ योजना अवधि के दौरान जमा राशि पर उपलब्ध होगी। बैंक ने कहा कि यह दर ICICI बैंक के माध्यम से 2 करोड़ रुपये से कम की सिंगल एफडी खोलने पर लागू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें