Senior Citizen Fixed Deposit Rate: सीनियर सिटिजन अगर FD पर ज्यादा ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनके पास सिर्फ आज तक का मौका है। ICICI Bank ने सीनियर सिटिजंस के लिए 20 जनवरी 2022 को स्पेशल FD स्कीम शुरू की थी जो आज यानी 8 अप्रैल को खत्म हो रही है। इस स्कीम के तहत 8 अप्रैल तक 2 करोड़ रुपये से कम के Fixed Deposit (FD) कराने पर सीनियर सिटिजन को स्पेशल इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इस स्कीम में FD कम से कम 5 साल के लिए कराना होगा।
