Get App

PPF और NSC समेत दूसरी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, पढ़ें सभी डिटेल

PPF) और NSC पर चौथी तिमाही में भी क्रमशः 7.1% और 6.8% की सालाना ब्याज दर जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 8:13 PM
PPF और NSC समेत दूसरी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, पढ़ें सभी डिटेल
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं (FILE PHOTO)

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बेहद संक्रामक ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों और मुद्रास्‍फीति के ऊंचे स्तर के बीच, NSC और PPF समेत छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) पर ब्याज दरों में शुक्रवार को 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर चौथी तिमाही में भी क्रमशः 7.1% और 6.8% की सालाना ब्याज दर जारी रहेगी।

यह फैसला पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आया है। चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में होने की संभावना है।

वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (एक जनवरी, 2022 से शुरू होकर 31 मार्च, 2022 को खत्म होने वाली) के लिए अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021) के लिए लागू वर्तमान दरों के समान रहेंगी।"

विश्लेषकों के मुताबिक, सरकार ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दरों को बरकरार रखा है। पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश छोटी बचत योजना में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें