Get App

आज से आप घर बैठ खरीद सकेंगे फेसबुक, गूगल जैसी 8 अमेरिकी कंपनियों के शेयर, इसके बारे में यहां जानिए सबकुछ

अमेरिकी शेयरों में इनवेस्ट करने के लिए आपका समय पूरी तरह से अलग होगा। आप रात 8:30 बजे से अगले दिन दोपहर 2:30 बजे तक रोजाना (शनिवार-रविवार छोड़कर) अमेरिकी शेयरों में सीधे इनवेस्ट कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 12:55 PM
आज से आप घर बैठ खरीद सकेंगे फेसबुक, गूगल जैसी 8 अमेरिकी कंपनियों के शेयर, इसके बारे में यहां जानिए सबकुछ
आप एक साल में अमेरिकी शेयरों में करीब 1.9 करोड़ रुपये तक इनवेस्ट कर सकते हैं। यह इनवेस्टमेंट Liberalized Remittance Scheme (LRS) के लिए तय लिमिट के तहत होगा। यह लिमिट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तय करता है।

इंडियन इनवेस्टर्स के लिए आज का दिन खास है। आज उनकी एक बड़ी चाहत पूरी होने जा रही है। वे आज से फेसबुक (Facebook) और गूगल (Google) जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के शेयर में इनवेस्ट कर सकेंगे। उन्हें इन कंपनियों के शेयरों में सीधे इनवेस्ट करने का मौका मिलने जा रहा है। इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी। 3 मार्च से इसकी शुरुआत होने जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

किन अमेरिकी कंपनियों में निवेश की होगी इजाजत?

अभी आप सिर्फ 8 अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में सीधे इनवेस्ट कर सकेंगे। इनमें अमेजन, टेस्ला, अलफाबेट (Google), मेटा प्लेटफॉर्म (Facebook), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), नेटफ्लिक्स (Netflix), एपल (Apple) और वॉलमार्ट (Walmart) शामिल हैं। जल्द और 42 दिग्गज अमेरिकी कंपनियों में आपको सीधे इनवेस्ट करने की सुविधा मिलेगी।

किस एक्सचेंज के जरिए होगा यह इनवेस्टेमेंट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें