Investment Tips: आमतौर कोई भी निवेशक वहीं पैसे लगाते हैं, जहां उन्हें जोखिम कम और शानदार रिटर्न मिले। शेयर बाजार में जोखिम सबसे ज्यादा होता है। यहां कब पैसे पैसे दोगुना, तीन गुना चार गुना हो जाएं। कुछ पता नहीं है। शेयर बाजार में कब आपको झटका लग जाए। इसका भी कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कहां निवेश करें। जिससे पैसे भी डबल हो जाएं और जोखिम भी काफी कम रहे।
अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में है तो फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र (केवीपी), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) और नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) जैसी तमाम योजनाओं में पैसे जमा कर सकते हैं। यहां बेहतर ब्याज दर मिलती है।
निवेश के लिए अपनाएं यह फॉर्म्यूला
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पैसे को डबल होने में कितना समय लगेगा तो आप रूल ऑफ 72 फॉर्म्यूला अपना सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह कौन सा फॉर्म्यूला है? हम आपको इस फॉर्म्यूला के बारे में भी विस्तार से बताएंगे। इसे जानते ही आप समझ जाएंगे कि आपके पैसे को डबल होने में कितना समय लगेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस फॉर्म्यूले के तहत आपको मिल रहे ब्याज को 72 से भाग देना होगा। मान लीजिए, आपने 4 फीसदी सालाना ब्याज दर है। ऐसे में आपको 72 में 4 का भाग देना होगा। इसका रिजल्ट 18 आएगा। इसका मतलब ये हुआ कि आपके पैसे को डबल होने में 18 महीने लगेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना: यह सरकारी स्कीम है। इसे खासतौर से बेटियों के लिए शुरू किया गया है। अगर आप अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या खाता खुलवाते हैं तो 9.4 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा। मौजूदा समय में सुकन्या योजना में सालाना 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।
बैंक FD: रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस समय एफडी पर औसतन 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा। ऐसे में यहां आपका पैसा डबल होने में करीब 12 साल लग जाएंगे।
PPF: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प है। इस पर अभी सालाना 7.1 फीसदी दर से ब्याज मिल रहा है। लिहाजा इसमें आपके पैसे दोगुना होने में 10.14 साल लगेंगे।
किसान विकास पत्र: किसान विकास पत्र योजना भी निवेश के लिहाज से बेहतर है। अभी इस योजना में सालाना 6.9 फीसदी की दर से गारंटीड ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में 10.43 साल में आपके पैसे डबल हो जाएंगे।