Get App

उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए दमदार योजना, जन्म से लेकर विवाह तक का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार

Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक का पूरा खर्च उठा रही है। कन्याओं की पढ़ाई-लिखाई और उनके विवाह के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। इसके लिए राज्य में कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करना होगा

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 30, 2023 पर 5:40 PM
उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए दमदार योजना, जन्म से लेकर विवाह तक का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार
इस योजना के जरिए प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है

Kanya Sumangala Yojana: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। बेटियों की सुरक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे ही केंद्र सरकार से सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश में बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की है। इस योजना के जरिए प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

कन्या सुमंगला योजना का फायदा उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करना होगा। समाज में बेटियों को उचित स्थान दिलाने के लिए यह योजना शुरु की गई है। इसमें कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी शादी तक का पूरा खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाता है।

जानिए कैसे मिलता है फायदा

इस योजना के तहते बेटियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसमें बेटी के जन्म होने पर पहली किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। दूसरी किश्त में बेटी के टीकाकरण के लिए 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद कक्षा एक 1 एडमिशन के लिए 2,000 रुपये दिए जाते हैं। कक्षा 6 एडमिशन कराने पर 2,000 रुपये दिए जाते हैं। कक्षा 9 में एडमिशन कराने पर 3,000 रुपये दिए जाते हैं। ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने पर 5,000 रुपये दिए जाते हैं। 21 साल की उम्र पूरी होने पर विवाह के लिए 51,000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का फायदा उन्हीं बेटियों को मिलता है। जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें