Kisan Vikas Patra: किसान विकास पत्र में निवेश है तो जानिए क्या हैं ताजा ब्याज दरें

Kisan Vikas Patra: अगर आप किसी पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक बेहद शानदगार स्कीम है। इसमें आपके पैसे डबल हो सकते हैं

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:47 AM
Story continues below Advertisement
किसान विकास पत्र में 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।

Kisan Vikas Patra: आज भी बड़ी संख्या में लोग इंडिया पोस्ट ऑफिस (India Post Office Scheme) की स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं रहता है। स्माल सेविंग स्कीम के तहत किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक अच्छी स्कीम है। इसे KVP के नाम से भी जाना जाता है। कोई भी वयस्क नागिरक अपना अकाउंट खुलवा सकता है। इसे तीन लोगों के नाम पर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सबसे अधिक पॉपुलर है।

जानिए ब्याज दरें

स्माल सेविंग्स स्कीम में हर तीन महीने यानी तिमाही आधार पर ब्याज दरें तय की की जाती हैं। 30 जून 2022 को सरकार ने किसान विकास पत्र में मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। मौजूदा समय में इसमें सालाना आधार पर 6.9 फीसदी के दर से ब्याज मिलती है। 1000 रुपये से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पैसे डबल करने के मकसद से लोग इस स्कीम का खूब फायदा उठा रहे हैं। किसान विकास पत्र में आपकी निवेश राशि 124 महीने यानी 10 साल 4 महीने में डबल हो जाती है।

विदेश में रह रहे 3.2 करोड़ भारतीय कुछ ही सेकेंड में परिवार को भेज सकेंगे पैसे, जानिए NPCI का प्लान


क्या टैक्स में मिलती है छूट

किसान विकास पत्र स्कीम इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत नहीं आती है। लिहाजा इसमें जो भी रिटर्न मिलेगा उसमें टैक्स भरना होगा। हालांकि, इस स्कीम में TDS की कटौती नहीं की जाती है। अगर आप इस स्कीम में 50,000 रुपये से अधिक का निवेश करते हैं, तो आपको अपने पैन कार्ड की डिटेल्स शेयर करनी होगी। किसान विकास पत्र स्कीम को गांरटी के तौर पर इस्तेमाल कर आप लोन भी ले सकते हैं।

कौन खुलवा सकते हैं अकाउंट?

इस स्कीम के तहत 10 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अकाउंट खुलवा सकता है। लेकिन 18 साल की उम्र तक किसी व्यस्क की देखरेख में अकाउंट को अपडेट करना होगा। वहीं 18 साल के ऊपर का व्यक्ति सिंगल, दो या तीन लोगों के साथ मिलकर अकाउंट खोल सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।