गवर्नमेंट सिक्योरिटी स्कीम्स में LIC, HDFC Pension Funds ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

तीन साल में सभी पेंशन फंड मैनजर्स ने अपने बराबरी के म्युचुअल फंड और बेंचमार्क को पछाड़ दिया

अपडेटेड Nov 26, 2021 पर 4:44 PM

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System (NPS) ग्राहकों को एक्टिव और ऑटो विकल्पों के बीच चयन करने की सुविधा देती है। एक्टिव विकल्प के तहत आप इक्विटी, कॉर्पोरेट लोन और सरकारी सिक्योरिटीज में एसेट एलोकेशन निश्चित कर सकते हैं। वहीं ऑटो चॉइस के तहत आप इस निर्णय नियमों और पेंशन फंड मैनेजर पर छोड़ते हैं। ऐसे केस में एसेट एलोकेशन का फैसला आपकी उम्र और एनपीएस रेगुलेशन के तहत पहले से तय ग्रिड के आधार पर किया जाता है।

वहीं ऑटो चॉइस के तहत जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज ( government securities) के एसेट क्लास के लिए आवंटन बढ़ता जाता है। आपकी आयु 55 वर्ष होने के बाद यह आपके द्वारा चुने गए लाइफसाइकल फंड के आधार पर 75-90 प्रतिशत के बीच हो जाता है। इसका उद्देश्य बाजार के उतार-चढ़ाव में लंबी अवधि अर्जित आपकी मेहनत की कमाई की रक्षा करना है। एनपीएस योजनाओं G-या G-Sec फंड में विशेष रूप से पिछले एक साल में लगातार अच्छे प्रदर्शन नजर आया है।

यदि 17 नवंबर, 2021 तक के डेटा पर नजर डालें तो सभी सात पेंशन फंड मैनेजरों ने 3 साल में 10.52 प्रतिशत और 11.71 प्रतिशत के बीच रिटर्न दिया। इस श्रेणी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके 11.71 प्रतिशत रिटर्न के साथ एलआईसी पेंशन फंड (LIC Pension Fund) लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद एचडीएफसी पेंशन फंड (HDFC Pension Fund) ने 11.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस (UTI Retirement Solutions) ने 10.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया जो कि बेंचमार्क रिटर्न की तुलना में अधिक रहा। सभी पेंशन फंड मैनेजरों ने अपने बराबरी के गिल्ट म्यूचुअल फंड (8.91 प्रतिशत) और बेंचमार्क CCIL All Sovereign Bond TRI(10.51 प्रतिशत) को पछाड़ते हुए ज्यादा रिटर्न दिया।


पांच साल की अवधि में भी देखा जाये तो NPS Schemes G ने गिल्ट म्यूचुअल फंडों से काफी हद तक बेहतर प्रदर्शन किया। सात पेंशन फंड मैनेजरों में से छह ने बेंचमार्क से भी ज्यादा रिटर्न दिया। एलआईसी पेंशन फंड (8.67 प्रतिशत) और एचडीएफसी पेंशन फंड (7.7 प्रतिशत) दोनों ने पांच साल की कैटेगरी में भी सबसे अच्छा रिटर्न दिया। हालांकि इसमें यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस 7.16 प्रतिशत के साथ पिछड़ गया। यह एकमात्र पेंशन फंड मैनेजर था जिसने 7.26 प्रतिशत के बेंचमार्क रिटर्न से मामूली रूप से कम रिटर्न दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।