LIC IPO: LIC में निवेश के लिए SBI YONO पर कैसे खोले Demat अकाउंट, जानिए पूरा प्रॉसेस

LIC IPO: SBI के ग्राहक SBI Yono app के जरिए SBI सिक्योरिटिज के पास डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं

अपडेटेड Feb 27, 2022 पर 2:05 PM
SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

LIC IPO: अगर आप शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से नहीं घबराते हैं और अपनी पूंजी पर बेहतर रिटर्न निवेश करना चाहते हैं तो इक्विटी में निवेश बेहतर विकल्प हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं जिसके बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं और शेयर्स को होल्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप स्टॉक मार्केट में ट्रे़डिंग करना चाहते हैं तो आपके पास Demat Account और Trading Account होना जरूरी है। ग्राहक SBI योनो ऐप के जरिए SBI Securities के साथ डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं।

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि योनों पर अब अपना डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। पहले साल के लिए DP AMC चार्ज बिल्कुल नहीं देना होगा। अप्लाई करने के लिए लॉगिन करें और निवेश सेक्शन पर जाएं।

बता दें कि डीमैट अकाउंट बिल्कुल आपके बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे रखते हैं, जबकि डीमैट अकाउंट में शेयरों की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी (electronic copies) रखते हैं।


जानिए YONO app पर डीमैट अकाउंट कैसे खोलें

Yono ऐप में लॉग इन करें। फिर एक डॉप मेन्यू खुलेगा। उसमें इन्वेस्ट पर क्लिक करें। फिर ओपन डीमैट एंड ट्रेडिंग अकाउंट पर क्लिक करें। सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फिर कन्फर्म करें।

क्या होता है डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट

आपने जिन शेयरों या सिक्योरिटीज (बांड्स, ईटीएफ, म्यूचुअल फंड यूनिट्स इत्यादि) में निवेश किया है, उन्हें डिजिटल मोड में डीमैट अकाउंट में रखा जाता है। इसके उलट ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए ही डीमैट अकाउंट में रखे सिक्योरिटीज की बिक्री की जा सकती है। ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए ही स्टॉक एक्सचेंज पर आप शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए पोजिशंस ले सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म अकाउंट ओपनिंग्स के लिए शुल्क लेती हैं।

LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI को कैबिनेट की मंजूरी

LIC पब्लिक इश्यू भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा IPO होगा। एक बार लिस्टिंग होने के बाद LIC का मार्केट वैल्यूएशन RIL और TCS जैसी टॉप कंपनियों के बराबर होगा। हालांकि DHRP में LIC के मार्केट वैल्यूएशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। जानकारों के मुताबिक, यह करीब 16 लाख करोड़ रुपये के एम्बेडेड वैल्यू के करीब तीन गुना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।