इंडिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ मार्च में आ रहा है। उम्मीद है कि एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स के लिए आईपीओ का कुछ हिस्सा रिजर्व रखेगी। इससे पॉलिसी होल्डर्स को शेयर एलॉट होने की संभावना बढ़ जाएगी। कंपनी उन्हें प्राइस में डिस्काउंट भी देने के बारे में सोच रही है। अगर आप एलआईसी के पॉलिसीधारक हैं तो आपको इसका फायदा उठाना चाहिए। आइए हम बताते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।
सबसे पहले तो आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। अगर नहीं है तो इसे ओपन करा लें। अब यह काम ऑनलाइन हो जाता है। दूसरा, आप यह चेक कर लें कि आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी पैन (Permanent Account Number) से लिंक्ड है या नहीं। अगर नहीं है तो उसे फौरन लिंक्ड कर लें। एलआईसी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स से ऐसा करने के लिए कहा था। आईपीओ के आईपीओ में अप्लाई करने करने के लिए यह जरूरी है।
एलआईसी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स से कहा था, "पब्लिक ऑफर में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसी होल्डर्स को यह चेक करना होगा कि कंपनी के रिकार्ड में उनका पैन डिटेल अपडेटेड है या नहीं। इसके अलावा उनके पास एक डीमैट अकाउंट होना चाहिए।" दरअसल, अभी एलआईसी के ज्यादातर पॉलिसी होल्डर्स के पास डीमैट अकाउंट नहीं है। इसकी वजह यह है कि एलआईसी के पॉलिसी होल्डर्स की कुल संख्या करीब 29 करोड़ है, जबकि देश में डीमैट अकाउंट की कुल संख्या करीब 8 करोड़ है।
अगर आप एलआईसी के पॉलिसी होल्डर हैं और डीमैट अकाउंट अभी तक नहीं खुलवाया है तो जल्द ओपन करा लें। दूसरा यह चेक कर लें कि आपकी पॉलिसी पैन से लिंक्ड है या नहीं। इस काम को घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। हम आपको बताते हैं यह काम कैसे करना है।
ऐसे पॉलिसी को पैन से कर सकते हैं लिंक
1. आपको सबसे पहले एलआईसी के इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
2. आपको अपनी पॉलिसी का नंबर डालना होगा।
3. फिर आपको dd/mm/yyyy फॉरमैट में अपना डेट ऑफ बर्थ डालना होगा।
4. आपको अपना पैन डालना होगा।
5. आपको एक कैप्चा दिखेगा, जिसे एंटर करना होगा।
6. फिर नीचे दिए सब्मिट ऑप्शन पर क्लिन करना होगा।
इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल फोन पर पॉलिसी और पैन लिंक होने का स्टेटट आ जाएगा।