Get App

LIC IPO: आप यूपीआई के जरिए शेयरों के लिए लगा सकते हैं बोली, यहां जानिए तरीका

यूपीआई के जरिए बोली लगाने पर आईपीओ एप्लिकेशन की रकम आपके बैंक अकाउंट में ब्लॉक कर दी जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 8:09 PM
LIC IPO: आप यूपीआई के जरिए शेयरों के लिए लगा सकते हैं बोली, यहां जानिए तरीका
आईपीओ के लिए यूपीआई के जरिए आवेदन करने में आपकी यूपीआई आईडी की जरूरत पड़ेगी।

आप यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए भी LIC के आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। एलआईसी ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में इसकी जानकारी दी है। उसने बताया है कि सिर्फ रिटेल इनवेस्टर्स, इंप्लॉयीज और पॉलिसीहोल्डर्स यूपीआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपका यूपीआई आईडी होना जरूरी है।

गूगलपे, फोनपे सहित कई पेमेंट एप यूपीआई पेमेंट की सुविधा देते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एप डाउनलोड करना होगा। फिर आपको अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। इसके बाद आपका यूपीआई आईडी बन जाएगा। आईपीओ के लिए यूपीआई के जरिए आवेदन करने में आपकी यूपीआई आईडी की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Swiggy IPO : अगले साल की शुरुआत में IPO ला सकती है स्विगी, 80 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

यूपीआई पेमेंट का बहुत आसान तरीका है। आईपीओ के लिए इसके इस्तेमाल की इजाजत होने से लोगों को आईपीओ में बोली लगाने में सुविधा होगी। यूपीआई के जरिए बोली लगाने पर आईपीओ एप्लिकेशन की रकम आपके बैंक अकाउंट में ब्लॉक कर दी जाएगी। अगर इनवेस्टर को आईपीओ में शेयर एलॉट होते हैं तो ब्लॉक की गई रकम कंपनी के पास चली जाएगी। शेयर एलॉट नहीं होने की स्थिति में आपके अकाउंट से ब्लॉक किया गया अमाउंट रिलीज कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें