LIC new pension plus plan: सिर्फ एक प्रीमियम दीजिए और पेंशन लीजिए, जानिए LIC के पेंशन प्लान से जुड़ी हर जरूरी बात

LIC new pension plus plan: इस प्लान को सिंगल प्रीमियम पेमेंट पॉलिसी या नियमित रूप से प्रीमियम पेमेंट प्लान के रूप में खरीदा जा सकता है। नियमित रूप से पेमेंट के ऑप्शन में प्रीमियम पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान जमा करना होगा

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 1:54 PM
LIC new pension plus plan: जानिए क्यों युवाओं को यह प्लान चुनना चाहिए

LIC new pension plus plan: आपके बुढ़ापे को सुरक्षित रखने के लिए जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की खासियत ये है कि सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा। लेकिन अगर आप एकबार में पूरा प्रीमियम नहीं देना चाहते हैं तो रेगुलर प्रीमियम देकर पेंशन प्लान लेने का भी ऑप्शन है।

LIC का नया pension plus plan युवाओं के लिए ठीक है जो रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी सुकून से बिताना चाहते हैं। इस प्लान को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन यह पेंशन प्लान के लिए licindia.in पर क्लिक करना होगा।

अगर आप भी LIC का नया pension plus plan लेना चाहते हैं तो पहले इसकी कुछ जरूरी बातें जान लें।


LIC का नया pension plus plan 5 सितंबर से शुरू हो चुका है।

आप इसे सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम पेमेंट देकर खरीद सकते हैं।

यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट लिंक्ड, इंडिविजुअल पेंशन प्लान है। इसमें अनुशासित बचत के जरिए एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करता है। इस फंड को अवधि पूरी होने पर एक एन्युटी प्लान खरीदकर नियमित इनकम में तब्दील किया जा सकता है।

इस प्लान को सिंगल प्रीमियम पेमेंट पॉलिसी या नियमित रूप से प्रीमियम पेमेंट प्लान के रूप में खरीदा जा सकता है। नियमित रूप से पेमेंट के ऑप्शन में प्रीमियम पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान जमा करना होगा।

प्रीमियम, पॉलिसी टर्म चुनने का मिलेगा विकल्प

पॉलिसीधारक के पास देय प्रीमियम की धन राशि और पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम की न्यूनतम और अधिकतम सीमा और उम्र चुनने का विकल्प होगा। कुछ शर्तों के तहत, मूल पॉलिसी के समान नियमों और शर्तों के साथ उसी पॉलिसी के भीतर संचय अवधि या डिफरमेंट पीरियड को बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। डिफरमेंट पीरियड का मतलब वह अनुमानित समय है, जब पॉलिसीहोल्डर्स काम करने में अक्षम होने की उम्मीद करता है।

चार फंडों में निवेश का मिलता है विकल्प

पॉलिसीधारक को चार तरह के फंड्स में से एक में निवेश करने का विकल्प मिलता है। पॉलिसीधारक की हर किस्त पर प्रीमियम अलोकेशन शुल्क लगेगा। बाकी धनराशि को अलोकेशन रेट के रूप में जाना जाता है, जिसका उपयोग पॉलिसीधारक के चुने गए फंड की यूनिट्स को खरीदने के लिए किया जाता है। एक पॉलिसी ईयर में फंड्स में बदलाव के लिए चार मुफ्त स्विच उपलब्ध हैं।

गारंटीड एडिशंस का क्या है फॉर्मूला

गारंटीड एडिशंस सालाना प्रीमियम के एक प्रतिशत रूप में देय होंगे। नियमित प्रीमियम पर गारंटीड एडिशंस 5-15.5 फीसदी की रेंज में और सिंगल प्रीमियम देने पर एक पॉलिसी ईयर पूरा होने पर 5 फीसदी देय होगा। गारंटीड एडीशंस को चुने गए फंड टाइप के आधार पर यूनिट्स को खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा।

NAV का कैलकुलेशन हर दिन के हिसाब से होगा। यह इनवेस्टमेंट के परफॉर्मेंस और फंड मैनेजमेंट पर आधारित होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।