Get App

सरल पेंशन योजना: एक बार पैसा देने पर मिलेगी 12000 रुपये महीना Pension, जानें कितने पैसे करने होंगे जमा

अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना लेने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम की सरल पेंशन योजना का चुनाव कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 4:05 PM
सरल पेंशन योजना: एक बार पैसा देने पर मिलेगी 12000 रुपये महीना Pension, जानें कितने पैसे करने होंगे जमा
सरल पेंशन योजना: एक बार पैसा देने पर मिलेगी 12000 रुपये महीना Pension, जानें कितने पैसे करने होंगे जमा

LIC Saral Pension Plan: अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना लेने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना का चुनाव कर सकते हैं। LIC की इस योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है और उसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 12000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। इस पेंशन का पैसा आपको जीवन भर मिलेगा। आइए जानते हैं सरल पेंशन योजना के फायदे और आपको इसमें कितना इन्वेस्ट करना होगा..

LIC सरल पेंशन योजना

लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस - लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।

पेंशन योजना जॉइंट लाइफ - पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें