Get App

सरकारी स्कीम से मिल सकती है 1,20,000 रुपये की पेंशन, जानें कौनसी है ये योजना

अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो सालना 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 8:46 PM
सरकारी स्कीम से मिल सकती है 1,20,000 रुपये की पेंशन, जानें कौनसी है ये योजना
सरकारी स्कीम से मिल सकती है 1,20,000 रुपये की पेंशन

Atal Pension Yojna: कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प है। अभी अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। यानी, सालाना आपको 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों निवेश कर रहे हैं तो दोनों को पेंशन मिल सकती है। यानी अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो सालना 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी। सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के फायदे..

60 के बाद सालाना मिलेगी 60,000 रुपए पेंशन

अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है। हालांकि, पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की हुई है।

योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें