Get App

नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स में मार्च में हुई 22% की बढ़ोतरी, छूआ 5.2 करोड़ का आंकड़ा

इसमें 22.84 लाख सब्सक्राइबर सेंट्रल गर्वमेंट से संबंधित थे, 14.40 लाख कॉर्पोरेट सेक्टर से संबंधित थे। वहीं 22.92 लाख सब्सक्राइबर ऑल सीटिजन सेक्टर से संबंधित थे.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2022 पर 2:39 PM
नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स में मार्च में हुई 22% की बढ़ोतरी, छूआ 5.2 करोड़ का आंकड़ा
वित्त मंत्रालय के इन आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2022 तक NPS की विभिन्न योजनाओं के तहत सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर अटल पेंशन योजना के थे

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की विभिन्न योजनाओं के तहत कुल सब्सक्राइबरों की संख्या मार्च 2022 के अंत तक 5.2 करोड़ पर पहुंच गई है जो कि मार्च 2021 में 4.24 करोड़ रही थी। इस तरह देखें तो नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर बेस में सालाना आधार पर 22.58 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इन आंकड़ों के मुताबिक अटल पेंशन योजना के तहत प्रबंधित पेंशन राशि इस अवधि में 7.36 लाख करोड़ पर रही है जिसमें सालाना आधार पर 27.43 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इन आंकड़ो के मुताबिक अटल पेंशन योजना के तहत आने वाले सब्सक्राइबरों की संख्या मार्च 2021 के 2.80 करोड़ से बढ़कर मार्च 2022 के अंत तक 3.62 करोड़ पर पहुंच गई है। इस अवधि में इसमें सालाना आधार पर 29.33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वित्त मंत्रालय के इन आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2022 तक NPS की विभिन्न योजनाओं के तहत सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर अटल पेंशन योजना के थे। इस अवधि में अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबरों की संख्या 3.62 करोड़ रही थी जबकि स्टेट गर्वमेंट के सब्सक्राइबरों की संख्या 55.77 लाख और NPS Lite का सब्सक्राइबर बेस 41..87 लाख का रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें