क्या आप रिटायरमेंट बाद के खर्च को लेकर चिंतित हैं? अगर हां तो नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) आपकी मुश्किल दूर करने में हेल्पफुल हो सकती है। इस स्कीम में निवेश से एक तरफ लॉन्ग टर्म में आपके लिए अच्छा फंड तैयार होगा तो दूसरी तरफ आपको टैक्स छूट भी मिलेगी। आप घर बैठे यानी ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।
पहले अपना रिजस्ट्रेशन करें
सबसे पहले आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको खुद को रजिस्टर करना पड़ेगा। कोई व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है, वह एनपीएस अकाउंट ओपन कर सकता है। टियर-1 अकाउंट को प्राइमरी अकाउंट कहते हैं। टियर-2 इनवेस्टमेंट अकाउंट है।
आधार को बना सकते हैं अपना आइडेंटिटी डॉक्युमेंट
अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस ऑनलाइन पूरा करने के लिए आप आधार को अपना आइडेंटिटी डॉक्युमेंट सेलेक्ट कर सकते हैं। आपके आधार से आपका मोबाइल फोन नंबर लिंक होना चाहिए। आपके मोबाइल नबर पर ओटीपी आएगा, जिससे आपको अपना पर्सनल इंफॉर्मेशन कनफर्म करना होगा। मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद एक अकनॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा। इसे आपके ईमेल या एसएमएस पर भेजा जाएगा। अकनॉलेटमेंट नंबर की मदद से आप अपना ऑक्युपेशन और बैंक डिटेल की जानकारी देंगे।
पेंशन फंड मैनेजर को सेलेक्ट करें
अब आपको अपना पेंशन फंड मैनेजर चुनना होगा। कुल 7 फंड मैनेजर में से आप किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। आप एनपीएस के फंड-स्कीम ई(इक्विटी), स्कीम जी(गवर्नमेंट सिक्यिरिटीज), स्कीम सी (कॉर्पोरेट डेट) और स्कीम ए (अल्टरनेटिव एसेट) में इनवेस्ट कर सकते हैं। आपको फंड मैनेजर का चुनाव करने से पहले सभी पेंशन फंड मैनेजर के परफॉर्मेंस की जांच कर लेनी चाहिए।
अपना नॉमिनी अप्वॉइंट करें
आपको अपना नॉमिनी अप्वॉइंट करना होगा। आपके निधन की स्थिति में किस नॉमिनी को कितना पैसा मिलेगा, यह भी आपको तय करना होगा। फिर, पेमेंट करने से पहले आपको पैन की स्कैन की गई कॉपी और कैंसल किया गया चेक की कॉपी अपलोड करनी होगी। फिर सिग्नेचर की कॉपी अपलोड करनी होगी।
अपना ePRAN डाउनलोड या सेव करें
शुरुआत मेंआपको टियर-2 अकाउंट में मिनिमम कंट्रिब्यूशन करना होगा। अगर आप ePRAN Card और वेलकम किट डिजिटल मोड से प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको 18 रुपये पेमेंट करना होगा। फिजिकल मोड थोड़ा महंगा है। आप मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजे गए ओटीपी के जरिए अपने सभी डिटेल ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। आप पोर्टल से अपना ePRAN डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।