NPS: अगर 50,000 रुपए का मंथली पेंशन चाहिए तो इस स्कीम में निवेश करें
NPS: मंथली 50,000 पेंशन के लिए अगर हम एनुइटी खरीदने के लिए 40 फीसदी कॉर्पस का इस्तेमाल करते हैं तो हमें 2.5 करोड़ रुपये का एनपीएस कॉर्पस चाहिए। आइए अब देखते हैं कि किस तरह यह 2.5 करोड़ का एनपीएस कॉर्पस तैयार होगा।
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 8:39 PM
NPS: अपने उम्र के हिसाब से जानिए आपको 50,000 रुपए के मंथली पेंशन के लिए कितना निवेश करना होगा
National Pension System (NPS): अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद रिलैक्स होकर बाकी जिंदगी जीना चाहते हैं तो फाइनेंशियल स्टेबिलिटी जरूरी है। रिटायरमेंट के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक बेहतर विकल्प है। ज्यादातर लोग सिर्फ 50,000 रुपए का अतिरिक्त टैक्स बेनेफिट के लिए NPS में पैसा जमा करते हैं। लेकिन अगर सही ढंग से निवेश किया जाए तो रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50,000 रुपए का पेंशन भी मिल सकता है।
NPS लंबी अवधि का इनवेस्टमेंट है। लेकिन, यह रिटायरमेंट के बाद आपको लिए पेंशन इनकम का इंतजाम करता है। पेंशन की पुरानी स्कीम की तरह एनपीएस में पेंशन अमाउंट की गारंटी नहीं है। पेंशन अमाउंट आपके accumulated Corpus (इकट्ठा फंड) पर निर्भर करता है। इसके बावजद यह प्रोडक्ट आपको रिटायरमेंट के बाद इनकम की गांरटी देता है।
जानिए कैसे मिलेगा 50,000 रुपए महीना पेंशन
NPS से हर महीने 50,000 रुपये की पेंशन कैसे मिल सकती है, इसे जानने से पहले हमें NPS में एनुइटी से जुड़े नियमों को समझना होगा।
आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि मैच्योरिटी पर पूरा NPS Corpus आपके हाथ में नहीं आएगा। आपको कम से कम 40 फीसदी Corpus का इस्तेमाल annuity खरीदने के लिए करना होगा। इसी एनुइटी से आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन मिलेगी।
बाकी 60% Corpus आप निकाल सकते हैं, जो टैक्स-फ्री होगा। आप चाहे तो 40 फीसदी से ज्यादा Corpus का इस्तेमाल annuity खरीदने के लिए कर सकते हैं। आप 100 फीसदी Corpus का इस्तेमाल भी annuity खरीदने के लिए कर सकते हैं।
अगर आप NPS से मंथली 50,000 रुपये की पेंशन चाहते हैं तो हमें 40 फीसदी एनुइटी के नियम को ध्यान में रखते हुए इसका कैलकुलेशन करना होगा। एनुइटी के कई फ्लेवर्स हैं। लेकिन, सबसे सिंपल और लेटेस्ट एनुइटी रेट 6 फीसदी माना जा सकता है।
अगर आप एनुइटी खरीदने के लिए 40 फीसदी एनपीएस का इस्तेमाल करते हैं तो 6 फीसदी एनुइटी रेट के हिसाब से आपके लिए 2.5 करोड़ रुपये का एनपीएस कॉर्पस जरूरी है। इसका 40 फीसदी यानी 1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एनुइटी खरीदने के लिए होगा। सालाना 6 फीसदी के रेट से इस एनुइटी से आपको हर महीने 50,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। बाकी 1.5 करोड़ रुपये आपके हाथ में आएंगे।
अगर आप ज्यादा कॉर्पस का इस्तेमाल एनुइटी खरीदने के लिए करना चाहते हैं तो फिर कैलकुलेशन बदल जाएगा:
-40% से एनुइटी पर्चेज के लिए-जरूरी NPS 2.5 करोड़
-60% से एनुइटी पर्चेज के लिए-जरूरी NPS 1.7 करोड़
-80% से एनुइटी पर्चेज के लिए-जरूरी NPS 1.3 करोड़ रुपये
-100% एनुइटी पर्जेज के लिए-जरूरी NPS 1 करोड़
एनुइटी रेट बदलने पर उपर्युक्त आंकड़े बदल जाएंगे। हमने 55-60 साल की उम्र में रिटायरमेंट के लिए एनुइटी रेट का अनुमान 6% लगाया है।
यह ध्यान में रखना जरूरी है कि एनुइटी इनकम पर टैक्स लगता है। टैक्स का रेट आपकी इनकम स्लैब के हिसाब से होगा। इसलिए हर महीने टैक्स के बाद 50,000 रुपये की पेंशन के लिए थोड़ा ज्यादा कॉर्पस की जरूरत होगी।
मंथली 50,000 पेंशन के लिए अगर हम एनुइटी खरीदने के लिए 40 फीसदी कॉर्पस का इस्तेमाल करते हैं तो हमें 2.5 करोड़ रुपये का एनपीएस कॉर्पस चाहिए। आइए अब देखते हैं कि किस तरह यह 2.5 करोड़ का एनपीएस कॉर्पस तैयार होगा।
हम अलग-अलग उम्र के साथ उदाहरण देखते हैं:
-अगर व्यक्ति की उम्र 25 साल है तो उसे अगले 35 साल (9-10 फीसदी रिटर्न पर) के लिए एनपीएस में हर महीने 7-9 हजार रुपये इनवेस्ट करने होंगे। मान लीजिए एनुइटी खरीदने के लिए 40 फीसदी कॉर्पस का इस्तेमाल होता है तो 35 साल के व्यक्ति को अगले 25 साल तक हर महीने 19-23 हजार रुपये इनवेस्ट करने होंगे।
-अगर व्यक्ति की उम्र 45 साल है तो उसे अगले 15 साल तक हर महीने 59-65 हजार रुपये इनवेस्ट करने होंगे।
ऊपर के उदाहरण में हमने देखा कि जितनी जल्द आप इनवेस्टमेंट शुरू करते हैं उतना कम अमाउंट आपको हर महीने एनपीएस में इनवेस्ट करना पड़ता है।