जीवन बीमा पॉलिसी (Life Insurance Policy) का प्रीमियम समय से नहीं भरने पर बीमा कवर खत्म होने का रिस्क हमेशा बना रहता है। कोविड के समय में जब लोगों की नौकरी चली गई, सैलरी कट हुआ या कारोबार ठप्प हुआ तो इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने में लोगों को दिक्कतें पेश आई। यहां आपको प्रीमियम भरने का एक और सबसे सुरक्षित विकल्प बता रहे हैं। आप अपना LIC प्रीमियम अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट से भर सकते हैं। EPFO नें कुछ शर्तों के साथ ईपीएफ खाते से अपना LIC प्रीमियम भर सकते हैं।
टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक जीवन बीमा पॉलिसी और EPF दोनों जरूरत के समय बेहद काम आते हैं। इन दोनों में ही इन्वेस्ट करने पर इनकम टैक्स (Income Tax) के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती है। ऐसे में बेहद मुश्किल समय में ही EPF से LIC का प्रीमियम भरने का ऑप्शन चुनना चाहिए।
इस तरह उठा सकते हैं इस सर्विस का फायदा
EPFO ईपीएफ से एलाईसी प्रीमियम भरने की इजाजत देता है लेकिन उसके लिए कुछ शर्तों का पूरा होना जरूरी है। बिना इसके आप ईपीएफ खाते से पेमेंट नहीं कर पाएंगे। जानिए क्या हैं ये शर्ते
1 आपके EPF खाते में कम से कम LIC के दो साल के प्रीमियम के बराबर पैसा होना चाहिए।
2 EPF और एलआईसी पॉलिसी नंबर को लिंक कराना होता है। फिर आपको EPFO को फॉर्म 14 भरकर देना होगा। यह एक तरह का परमिशन लेटर होता है जिसमें आपकी ओर से ईपीएफओ को एलआईसी का प्रीमियम भरने की इजाजत दी जाती है। इसके बाद LIC प्रीमियम तय तारीख दिन पर आपके EPF खाते से कट जाता है।