Get App

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान में है नाम तो हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। ताकि भविष्य में उन्हें पैसों की टेंशन को कम किया जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2022 पर 5:45 PM
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान में है नाम तो हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पीएम किसान मानधन योजना के तहत बुजुर्ग किसानों को हर महीने 3000 रुपये पेंशन दी जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है। ऐसी ही एक सरकारी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yoajana) है। इस योजना की खास बात ये है कि इसके जरिए पीएम किसान मानधन योजना का भी फायदा उठा सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन होने पर पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। इसके बाद 6000 रुपये सालाना मिलने के अलावा हर महीने 3,000 रुपये महीने पेंशन मिलने लगेगी।

बिना पैसे खर्च किए बन जाएंगे पेंशन के हकदार

अगर पीएम किसान सम्मान निधि में अकाउंट है तो बिना किसी कागजी कार्यवाही के किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। पेंशन योजना के लिए जरूरी पैसे सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसों से कट जाएगा। हालांकि ऐसा करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद से पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि से ही हर महीने जरूरी पैसे कटते रहेंगे। वहीं 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपये पेंशन के हकदार हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको पीएम किसान के तहत पैसे भी मिलते रहेंगे। दरअसल 60 साल की उम्र के बाद पैसे कटना बंद हो जाएंगे।

Sukanya Samriddhi Yojana: दो नहीं तीन बेटियों के नाम से खुल सकता है अकाउंट, सरकार दे रही है खास रियायत, ऐसे उठाएं फायदा

जानिए क्या है पीएम किसान मानधन योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें