Get App

400 रुपये बचाकर बन सकते हैं 1 करोड़ के मालिक, नहीं डूबेगा पैसा सरकार देगी गारंटी- जानें कौनसी है सरकारी स्कीम

यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं किआपका पैसा डूब न जाए तो आपको इस सरकारी योजना में निवेश करना चाहिए जिसमें मैच्योरिटी पर 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 7:20 PM
400 रुपये बचाकर बन सकते हैं 1 करोड़ के मालिक, नहीं डूबेगा पैसा सरकार देगी गारंटी- जानें कौनसी है सरकारी स्कीम
400 रुपये बचाकर बन सकते हैं 1 करोड़ के मालिक, नहीं डूबेगा पैसा सरकार देगी गारंटी- जानें कौनसी है सरकारी स्कीम

Post Office Scheme: यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आपको डाकघर की योजनाओं में निवेश करना चाहिए। यहां पैसा सुरक्षित माना जाता है। आप अपनी सुविधा अनुसार कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। डाकघर में कुछ ऐसी स्‍कीम हैं, जो आपको कुछ सालों में अच्‍छा मुनाफा भी देती है। खासकर डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में पैसा जमा करना एक बेहतर विकल्‍प है। अगर आपके पास लंबी अवधि की निवेश रणनीति है तो आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना चाहिए।

यह डाकघर बचत योजना 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर प्रदान करती है। इस योजना की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष है, लेकिन इसके बाद इसे और 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको 15 साल की अवधि के अंत में इसकी आवश्यकता नहीं है तो आप फंड को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे आपको चक्रवृद्धि लाभ का फायदा मिलेगा।

इतना कर सकते हैं निवेश

इस योजना में हर साल आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। आप साल में 1.50 लाख रुपये जमा करने की बजाय 12500 रुपये मासिक भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत PPF पर टैक्स छूट भी पा सकते हैं। इसके ब्याज पर मिलने वाला पैसे पर भी टैक्स नहीं लगता। बचत योजना में 22.5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 18 लाख रुपये का ब्याज दिया जाता है। जिसकी मैच्‍योरिटी वर्ष 15 वर्ष में होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें