पोस्ट ऑफिस में जमा और अन्य स्माल सेविंग अकाउंट्स खुलने की संख्या में आई गिरावट, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचे

डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 में पोस्ट ऑफिस में 2.33 करोड़ अकाउंट्स खोले गए हैं

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 7:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पोस्ट ऑफिस में खातों की संख्या में आई गिरावट

निवेश के लिहाज से पोस्ट ऑफिस बेहतर माना जाता है। इसकी वजह ये है कि यहां पर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं रहता है। लेकिन यहां भी अकाउंट्स खुलने की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में नए सेविंग अकाउंट्स, जमा, और कई प्रकार के स्माल सेविंग अकाउंट्स (small savings accounts) की संख्या वित्त वर्ष 2020-21 में तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है। वित्त वर्ष 2021-22 के नवंबर तक के आंकड़े अभी यही बता रहे हैं कि इसमें लगातार गिरावट बनी हुई है।

वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 4.65 करोड़ स्माल सेविग अकाउंट्स खोले गए हैं। यह वित्त वर्ष 2019-20 में 4.12 करोड़ घटकर वित्त वर्ष 2020-21 में 4.11 करोड़ हो गए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 के डेटा से पता चलता है कि पोस्ट ऑफिस में इस साल सिर्फ 2.33 करोड़ अकाउंट्स खोले गए हैं। इसमें स्माल सेविंग अकाउंट्स शामिल हैं।

 

मोदी सरकार ने अब 23.44 करोड़ लोगों के खाते में भेजा पैसा, तुरंत ऐसे चेक करें अपना अकाउंट


पिछले 3 सालों में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। ये वित्त वर्ष 2018-19 के 1.18 करोड़ से गिरकर वित्त वर्ष 2020-21 में 72.1 लाख पर पहुंच गई है। जबकि PPF में वित्त वर्ष 2019-20 में इजाफा देखने को मिली। जबकि वित्त वर्ष 202-21 में गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2019-20 में PPF अकाउंट ओपनिंग 11.5 लाख से बढ़कर 27.2 लाख पर पहुंच गई। फिर वित्त वर्ष 2020-21 में यह घटकर 19.6 लाख पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2021-22 में अभी तक PPF अकाउंट्स 3 लाख खुले हैं।

ब्याज दरों में आई गिरावट

पिछले 3 सालों में स्माल सेविंग की ब्याज दरों में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 1 साल की अवधि में डिपॉजिट की ब्याज दर 6.6 फीसदी थी। मौजूदा समय में वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में यह 5.5 फीसदी है। वहीं 3 साल के पोस्ट ऑफिस के जमा पर मिलने वाला ब्याज 6.9 फीसदी से गिरकर 5.5 फीसदी पर आ गया। वहीं इसी अवधि में PPF की दरें 7.6 फीसदी से घटकर 7.1 फीसदी पर आ गई है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी यह बैंक FD की ब्याज दरों से ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।