Post Office MIS: अगर आप सुरक्षित और बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए बेस्ट है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ((Post Office Monthly Income Scheme – MIS) एक ऐसी बचत योजना है। जिसमें एक बार निवेश करने पर लंबे समय तक फायदा उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने मंथली इनकम वाली इस योजना पर ब्याज दर 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया । ऐसे में इस योजना से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ जाएगी।
MIS में आप एकमुश्त पैसे लगाकर हर महीने आमदनी कर सकते हैं। यहां आपका पूरा जमा सुरक्षित रहेगा। इस योजना में 5 साल बाद पूरी रकम वापस निकाल सकते हैं। इसमें सिंगल और जॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा मौजूद है। बहुत से लोग रिटायरमेंट के बाद इस स्कीम का फायदा पेंशन के लिए उठा रहे हैं।
जानिए हर महीने कितनी होगी कमाई
बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ब्याज दर बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया है। आप सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आपने स्कीम में 9 लाख रुपये जमा किए हैं तो 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से एक साल का कुल ब्याज 60300 रुपये हो जाएगा। इस रकम को साल के 12 महीनों में बांट दिया जाएगा। इस तरह हर महीने का ब्याज करीब 5025 रुपये होगा। ध्यान रखें कि अगर सिंगल अकाउंट के जरिए 4,50,000 लाख रुपये जमा करते हैं तो मंथली आने वाला ब्याज 2513 रुपये होगा।
बच्चों के नाम खुलवा सकते हैं अकाउंट
यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट (Post Office Monthly Income Scheme) खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उससे आप बच्चे की फीस बर सकते हैं।
इसके लिए पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए। इसमें 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य है। इन डॉक्यूमेंट्स को लेकर आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर POMIS का फॉर्म भरना होगा। इसे आप आनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के साथ ही नॉमिनी का नाम भी देना होगा। अकाउंट खोलने के लिए शुरू में 1000 रुपये कैश या चेक के जरिए जमा करना होगा।