Get App

Post Office Monthly Income Scheme: ब्याज में इजाफा, 5 साल बाद मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानिए कैसे

Post Office MIS: इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल की होती है। यानी, पांच साल बाद से आपको गारंटीड मंथली इनकम होने लगेगी। इसमें निवेश करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 05, 2022 पर 2:22 PM
Post Office Monthly Income Scheme: ब्याज में इजाफा, 5 साल बाद मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानिए कैसे
केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। पहले इसमें ब्याज दर 6.6 फीसदी थी। अब बढ़कर 6.7 फीसदी हो गई है

Post Office MIS: अगर आप सुरक्षित और बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए बेस्ट है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ((Post Office Monthly Income Scheme – MIS) एक ऐसी बचत योजना है। जिसमें एक बार निवेश करने पर लंबे समय तक फायदा उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने मंथली इनकम वाली इस योजना पर ब्‍याज दर 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया । ऐसे में इस योजना से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ जाएगी।

MIS में आप एकमुश्‍त पैसे लगाकर हर महीने आमदनी कर सकते हैं। यहां आपका पूरा जमा सुरक्षित रहेगा। इस योजना में 5 साल बाद पूरी रकम वापस निकाल सकते हैं। इसमें सिंगल और जॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा मौजूद है। बहुत से लोग रिटायरमेंट के बाद इस स्कीम का फायदा पेंशन के लिए उठा रहे हैं।

जानिए हर महीने कितनी होगी कमाई

बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ब्याज दर बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया है। आप सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आपने स्कीम में 9 लाख रुपये जमा किए हैं तो 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से एक साल का कुल ब्याज 60300 रुपये हो जाएगा। इस रकम को साल के 12 महीनों में बांट दिया जाएगा। इस तरह हर महीने का ब्याज करीब 5025 रुपये होगा। ध्यान रखें कि अगर सिंगल अकाउंट के जरिए 4,50,000 लाख रुपये जमा करते हैं तो मंथली आने वाला ब्याज 2513 रुपये होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें