पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ एक बार करें निवेश, हर महीने मिलेंगे पैसे, जानिए कैसे उठाएं फायदा

पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम में मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपको हर महीने तय इनकम का मौका देता है। इसमें 6.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
मंथली इनकम स्कीम में एक बार पैसे जमा करने पर आप हर महीने या सालाना ब्याज के साथ पैसे ले सकते हैं

पोस्ट ऑफिस (Post Office) में कई तरह की सेविंग स्कीम (Saving Schemes) चल रही हैं। निवेश के लिहाज से पोस्ट ऑफिस सबसे सुरक्षित जगह है। यहां किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं होता है। ज्यादातर लोग वहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, जहां रिटर्न बढ़िया मिलता है। अगर आप भी निवेश करने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) को चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना या महीने पैसे मिलेंगे।

मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) एक तरह की पेंशन स्कीम है। इसमें एकमुश्त पैसा जमा कर के हर महीने अपने लिए इनकम का इंतजाम किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम पांच साल के लिए है। हालांकि, आप अपनी सुविधानुसार इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 6.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। 5 साल बाद आपको गारंटीड मंथली इनकम होने लगेगी। अगर आप एकमुश्त 4.5 लाख रुपये जमा कर देते हैं तो 5 साल बाद आपको हर साल 29,700 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीने इनकम चाहते हैं तो आपको 2475 रुपये हर महीने की कमाई होगी। अगर आप जॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो 9 लाख रुपये जमा करना होगा। इसमें ब्याज की राशि 59,400 रुपये होगी। अगर आप हर महीने पैसे लेना चाहते हैं तो 4950 रुपये हर महीने मिलेंगे।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में आया बड़ा अपडेट, जानिए कब निकाल सकते हैं पूरा पैसा


क्या है स्कीम की शर्तें

इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के बाद एक साल तक आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं। वहीं अगर अपनी मैच्योरिटी पीरियड पूरी होने से पहले यानी 3 से 5 साल के बीच में निकालते हैं तो मूलधन में से 1 फीसदी की राशि काटकर वापस कर दी जाएगी। जबकि मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर पैसे निकालते हैं तो स्कीम के सारे फायदे मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।