Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम में हर महीने मिलेंगे पैसे, जानिए कैसे उठाएं फायदा

पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में जानिए कितनी मिलती है ब्याज दर, कौन कर सकते हैं निवेश

अपडेटेड Nov 21, 2021 पर 5:00 PM

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस (डाकघर) मंथली इनकम स्कीम (POMIS) सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। इससे निवेशक हर महीने एक तय रकम की कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की किसी भी प्रकार की स्कीम में कोई जोखिम नहीं रहता है। पोस्ट ऑफिस (डाकघर) मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में जैसा कि नाम से ही आप समझ सकते हैं कि ये एक मंथली इनकम स्कीम है। इस स्कीम के जरिए आप अपने पैसे पूरी गारंटी के साथ वापस पा सकते हैं वो भी ब्याज के साथ। इसमें कम से कम 1,000 रुपये का निवेश करना जरूरी है। इसके साथ ही इसमें इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत आय में छूट का दावा भी कर सकते हैं।

स्कीम के तहत अकाउंट में सिंगल या जॉइट अकाउंट के तहत एक मुश्त राशि जमा की जाती है। उस राशि के हिसाब से आपके अकाउंट में हर महीने पैसा आता रहता है। यह स्कीम 5 साल की है। यानी इसका का लॉक-इन पीरियड 5 साल का है। जिसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

जानिए पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम के तहत कैसे तय होती है मंथली अकाउंट में आने वाली रकम और कितनी मिलती है ब्याज।


ब्याज दर: मौजूदा तिमाही के लिए सरकार ने पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए 6.6 फीसदी सालाना ब्याज दर तय की है। अगर किसी निवेशक ने इसमें जॉइंट अकाउंट के जरिए 9 लाख रुपये का निवेश किया है तो सालाना उसका ब्याज 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपए होता है। इस लिहाज से आपके ब्याज की मंथली रकम 4,950 रुपए होती है। जिसे आप हर महीने ले सकते है। ये सिर्फ ब्याज की राशि है आपका मूलधन वैसे का वैसा ही रहेगा। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर आप हम महीने ब्याज नहीं लेना चाहते हैं तो इस ब्याज पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलती है।

कितना कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत महज 1000 रुपये में अकाउंट खोला जा सकता है। इस स्कीम के तहत सिंगल और जॉइंट दोनों अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें सिंगल अकाउंट के लिए अधिक से अधिक 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के लिए अधिक से अधिक 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। जॉइट अकाउंट में सबकी बराबर हिस्सेदारी होगी।

मैच्योरिटी

इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है। इसे 5 साल बाद बंद कर सकते हैं या आगे भी बढ़ा सकते हैं। अगर मेच्योरिटी से पहले अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो अकाउंट को बंद किया जा सकता है और पैसे नॉमिनी को दे दी जाएगी।

अगर मैच्योरिटी से पहले बंद करते हैं अकाउंट

इस अकाउंट को खुलवाने की एक शर्त ये है कि आप 1 साल से पहले अपनी जमा राशि निकाल नहीं सकते हैं। अगर आप 1 से लेकर 3 साल के बीच में पैसे निकालते हैं तो मूलधन में से 2 फीसदी की राशि काटकर पैसे लौटा दिए जाएंगे। वहीं अगर अपनी मियाद पूरी होने से पहले यानि 3 से 5 साल के बीच में निकालते हैं तो आपके मूलधन में से 1 फीसदी की राशि काटकर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। वहीं मियाद पूरी होने पर यानि 5 साल पर आप अपनी राशि निकालते हैं तो आपको स्कीम के सारे फायदे मिलेंगे।

कौन कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से ज्यादा उम्र का हो इस स्कीम के तहत अकाउंट ओपना करवा सकते हैं। एक व्यक्ति एक साथ अधिकतम 3 अकाउंट होल्डर के साथ अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में 10 साल से उपर के बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।