Post Office में ऑनलाइन PPF अकाउंट खोलें और करें ऑपरेट, जानिए बेहद आसान तरीका

Post Office के DOP इंटरनेट बैंकिंग के जरिए यूजर्स PPF अकाउंट को ओपन या क्लोज कर सकते हैं। इसके जरिए किसान विकास पत्र का भी ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 2:01 PM
डिपार्टमेंट आफ पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे PPF अकाउंट खोल सकते हैं।

Post Office: पोस्ट ऑफिस इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए सर्विस में दिनों दिन बढ़ोतरी कर रहा है। अब सेविंग अकाउंट होल्डर घर बैठे अपना पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund -PPF) अकाउंट ओपन और बंद आसानी से कर सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में अपने सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर (POSB) को मिलने वाली डिजिटल सर्विस में इजाफा किया है। ऐसे में अब डीओपी इंटरनेट बैंकिंग (DOP Internet Banking) के जरिए यूजर्स खुद से अपना PPF अकाउंट ओपन और ऑपरेट कर सकते हैं।

हाल ही में पोस्ट ऑफिस ने इस मामले में सर्कुलर भी जारी किया था। DOP Internet banking पर लॉग-इन कर POSB यूजर्स जनरल सर्विस (General Services) के तहत PPF अकाउंट ओपन या क्लोज़ कर सकते हैं। खास बात ये है कि DOP Internet banking यूजर सिर्फ अपने ही नाम से PPF अकाउंट ही ओपेन कर सकेंगे।

ऐसे खोलें ऑनलाइन अकाउंट


ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास इंटरनेट बैंकिंग जरूरी है। किसी को भी PPF अकाउंट खोलने से पहले डिपार्टमेंट आफ पोस्ट (DOP) इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा लेनी होगी। डाक विभाग की डीओपी इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करने वाले अकाउंट होल्डर्स घर बैठे PPF अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DOP Internet Banking पर जाकर लॉग-इन करना होगा।

इसके बाद General Services ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

फिर Service Requests पर जाना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे विकल्प New Requests को सेलेक्ट करें।

अब PPF Accounts पर क्लिक करें।

अब Open a PPF Account को सेलेक्ट करें।

पहली बार न्यूनतम 500 रुपये जमा और अधिकतम 50 के मल्टीपल में डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर अकाउंट शुरु कर सकते हैं।

इसके बाद PPF अकाउंट को उस पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट (POSB) से लिंक करें जिससे आपके PPF अकाउंट में आसानी से ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो सके।

EPFO: 6 करोड़ PF खाताधारकों के खाते में पैसा डालेगी मोदी सरकार, ये है पूरा हिसाब-किताब

पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट के संबंधित नियम और शर्तों को पढ़कर Click Here बटन पर क्लिक करें।

अब Submit online बटन पर क्लिक करें।

आखिर में मिले Transaction Password भरें और Submit कर दें।

इस विकल्प View/Download Deposit Receipt पर क्लिक कर ये प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

डिटेल की मदद से अपना फाइनल स्टेटस जरूर चेक करें।

जानिए ऑनलाइन PPF अकाउंट कैसे करें बंद

इस ऑप्शन के तहत सिर्फ मैच्योर PPF अकाउंट ही बंद किए जा सकते हैं। कुछ खास शर्तों के तहत समय से पहले PPF अकाउंट बंद करने की अनुमति दी जाती है। लिहाजा संबंधित पोस्ट ऑफिस में जाकर PPF अकाउंट बंद करने का फॉर्म भरना होगा। अपनी पासबुक समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स के साथ प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।