Post Office Scheme: यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आप लिए डाकघर की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। डाकघर की कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं जो आपको कम निवेश में कुछ समय के अंदर करोड़पति बना सकती है। पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Post Office Public Provident Fund - PPF)) में निवेशक छोटी जमा से भी करोड़ों में फंड खड़ा कर सकते हैं। यहां आप रोजाना करीब 417 रुपये जमा करके 1.03 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं।
