पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 100 रुपये से कर सकते हैं निवेश, जानें डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 100 रुपये से कर सकते हैं निवेश, जानें डिटेल्स

Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है। हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है। काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में सबस कम जोखिम है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।

100 रुपये से कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस RD में निवेश

पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। रेकरिंग डिपोजिट (RD) 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसो पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।


इतना मिलता है ब्याज

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।

यहां खुलवा सकते हैं अकाउंट

कोई भी व्यक्ति अपने घर के पास के पोस्ट ऑफिस या किसी भी ब्रांच में जाकर यह अकाउंट खुलवा सकता है। कैश या चेक जमा करते खाता खुलवाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।