Post Office Saving Scheme: आज कल के इस अर्थ युग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहते हैं। अगर आप भी कोई बड़ा निवेश कर मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतर स्कीम के बारे में बता रहे हैं। यह पोस्ट ऑफिस यानी डाक विभाग की रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring deposit – RD) है। इसमें आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहेगा। यानी किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है।
बता दें कि डाक घर की डिपॉजिट पर भारत सरकार की सॉवरेन गारंटी होती है। जब कि बैंकों में जमा पर अधिकतम 5 लाख तक ही रकम सुरक्षित रहती है। इस तरह, हर महीने छोटी बचत को निवेश कर लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) ऐसी स्कीम है। जो छोटी बचत को बढ़ावा देती है। वैसे तो इसकी मैच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। डाक घर की RD में हर महीने कम से कम 100 रुपये जमा करना होता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसके जरिए शानदार रिटर्न हासिल किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) की दर से ब्याज मिलेगा। RD में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा मिलती है।
10,000 रुपये 10 साल में मिलेंगे 16 लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप हर महीने डाक घर की RD में 10,000 रुपये जमा करते हैं। तब मैच्योरिटी पर 16.28 लाख रुपये मिलेंगे। 10 साल तक आपको जमा करना होगा। पोस्ट ऑफिस की RD पर मौजूदा समय में 5.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है।
निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आप कोई भी किश्त जमा नहीं कर पाते हैं, तो आपको 1 फीसदी जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं 4 बार किश्त न भरने पर आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा मुहैया कराई जाती है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इसे IPPB सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन भी किश्त जमा कर सकते हैं।