Get App

Post Office Saving Scheme: सिर्फ 10,000 रुपये खर्च करने पर बनेगा लाखों का फंड, नहीं है कोई जोखिम, पैसे भी सुरक्षित

Post Office Saving Scheme: अगर आप पोस्ट ऑफिस में निवेश कर मैच्योरिटी में मोटी रकम पाना चाहते हैं, तो रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करके 16 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। जानिए इस स्कीम की खासियत

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 2:25 PM
Post Office Saving Scheme:  सिर्फ 10,000 रुपये खर्च करने पर बनेगा लाखों का फंड, नहीं है कोई जोखिम, पैसे भी सुरक्षित

Post Office Saving Scheme: आज कल के इस अर्थ युग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहते हैं। अगर आप भी कोई बड़ा निवेश कर मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतर स्कीम के बारे में बता रहे हैं। यह पोस्ट ऑफिस यानी डाक विभाग की रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring deposit – RD) है। इसमें आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहेगा। यानी किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है।

बता दें कि डाक घर की डिपॉजिट पर भारत सरकार की सॉवरेन गारंटी होती है। जब कि बैंकों में जमा पर अधिकतम 5 लाख तक ही रकम सुरक्षित रहती है। इस तरह, हर महीने छोटी बचत को निवेश कर लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) ऐसी स्कीम है। जो छोटी बचत को बढ़ावा देती है। वैसे तो इसकी मैच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। डाक घर की RD में हर महीने कम से कम 100 रुपये जमा करना होता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसके जरिए शानदार रिटर्न हासिल किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) की दर से ब्याज मिलेगा। RD में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा मिलती है।

PNB vs HDFC Bank vs SBI: जानें इनमें से कौनसा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

10,000 रुपये 10 साल में मिलेंगे 16 लाख रुपये से ज्यादा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें