Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है। हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है। काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। यहां हम सीनियर सिटिजन के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम फॉर सीनियर सिटीजन (Post Office Senior Citizen Scheme) में सबस कम जोखिम है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
ऐसे कर सकते हैं स्कीम में निवेश
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम में कितने भी पैसा जमा कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। ये डिपॉजिट पांच साल के लिए किया जा सकता है। इसका 3 साल के लिए फिर एक्स्टेंशन भी किया जा सकता है।
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 7.4 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। इसमें 60 साल का व्यक्त निवेश कर सकता है। सिविलियन 55 साल और डिफेंस के कर्मचारी इसमें 50 साल की उम्र में निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम में 8,334 रुपए हर महीने जमा करते हैं तो आपको 5 साला बाद मैच्योरिटी पर 7 लाख रुपये मिलेंगे। 5 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको पांच साल साल बाद 7.4 फीसदी की ब्याज दर पर सात लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे।