Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है। हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है। काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। यहां हम सीनियर सिटिजन के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम फॉर सीनियर सिटीजन (Post Office Senior Citizen Scheme) में सबस कम जोखिम है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
