पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपके पैसे हो जाएंगे दोगुने, जानिए कैसे करें निवेश

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में आपके पैसे 124 महीने में गरंटी के साथ दोगुने हो जाएंगे

अपडेटेड Nov 22, 2021 पर 2:26 PM

Post Office Scheme: कोई निवेशक हों अपनी गाढ़ी कमाई ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जो बेहतर रिटर्न भी दे और साथ में निवेश सुरक्षित भी रहे और वहां कोई जोखिम न रहे। सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Scheme) बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। यह पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में से एक है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। किसान विकास पत्र में 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, पोस्ट आफिस की इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 124 महीने का है। इस अवधि में निवेशक का पैसा दोगुना हो जाएगा। यानी 10 साल 4 महीने में निवेशकों पैसा दोगुना हो जाता है। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होता है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर सरकारी गारंटी मिलती है, यानी इसमें रिस्क बिल्कुल भी नहीं है।

सर्टिफिकेट के तौर पर जारी


किसान विकास पत्र (KVP) में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश किया जाता है। आप इस सर्टिफिकेट को 1,000 रुपये, 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के रूप में खरीद सकते हैं। ये सार्टिफिकेट एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

बता दें कि अगर किसी ने इस स्कीम में जनवरी से मार्च 2020 तिमाही के दौरान निवेश किया होगा, उन्हें 7.9 फीसदी की सालाना ब्याज दर मिलेगी। वहीं मौजूदा समय में किसान विकास पत्र के तहत अकाउंट खोलने पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलती है। किसान विकास पत्र में ब्याज दर अप्रैल से जून 2020 में 7.6 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया। तब इसकी ब्याज दर स्थिर बनी हुई हैं।

टैक्स छूट का लाभ नहीं

एक बात जानना बेहद जरुरी है कि किसान विकास पत्र में निवेश पर आपको कोई टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है। जैसा कि PPF ( Public Profit Fund) या NSC (National Saving Certificate) में मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।