Get App

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपके पैसे हो जाएंगे दोगुने, जानिए कैसे करें निवेश

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में आपके पैसे 124 महीने में गरंटी के साथ दोगुने हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2021 पर 2:26 PM
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपके पैसे हो जाएंगे दोगुने, जानिए कैसे करें निवेश

Post Office Scheme: कोई निवेशक हों अपनी गाढ़ी कमाई ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जो बेहतर रिटर्न भी दे और साथ में निवेश सुरक्षित भी रहे और वहां कोई जोखिम न रहे। सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Scheme) बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। यह पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में से एक है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। किसान विकास पत्र में 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, पोस्ट आफिस की इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 124 महीने का है। इस अवधि में निवेशक का पैसा दोगुना हो जाएगा। यानी 10 साल 4 महीने में निवेशकों पैसा दोगुना हो जाता है। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होता है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर सरकारी गारंटी मिलती है, यानी इसमें रिस्क बिल्कुल भी नहीं है।

सर्टिफिकेट के तौर पर जारी

किसान विकास पत्र (KVP) में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश किया जाता है। आप इस सर्टिफिकेट को 1,000 रुपये, 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के रूप में खरीद सकते हैं। ये सार्टिफिकेट एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें