Post Office Gram Suraksha Yojana : भारत के ग्रामीण इलाकों में डाकघर (India Post) की बचत योजनाएं बचत का अच्छा साधन हैं। यह देश के कम विकसित इलाकों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है। डाकघर की कई बचत योजनाएं जोखिम से पूरी तरह मुक्त हैं और अच्छे रिटर्न की पेशकश के साथ आपके भविष्य को सुरक्षा देती हैं। डाकघर की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स प्रोग्राम के तहत कई योजनाएं लॉन्च की जा चुकी हैं। इनमें ग्राम सुरक्षा योजना भी शामिल है।
क्या है पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
यह योजना पूरे जीवनकाल के लिए लाइफ एश्योरेंस पॉलिसी है, जिसमें पॉलिसी लेने के पांच साल पूरे होने पर इसे एंडोमेंट एश्योरेंस पॉलिसी (Endowment Assurance Policy) में बदलने का एक फीचर शामिल किया गया है। इसके तहत पॉलिसीहोल्डर 55, 58 या 60 साल की उम्र तक प्रीमियम भुगतान करके अधिकतम लाभ हासिल कर सकता है।
-ग्राम सुरक्षा योजना में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है।
-इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड (Sum Assured) 10,000 रुपये है, जबकि अधिकतम 10 लाख रुपये है।
-प्रीमियम भरने के भी इसमें कई विकल्प दिए जाते हैं। किश्त का भुगतान निवेशक मंथली, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर कर सकते हैं।
-चार साल बाद कर्ज की सुविधा
-तीन साल पूरे होने के बाद पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है
-5 साल से पहले सरेंडर करने पर स्कीम में बोनस नहीं मिलेगा
-पिछली बार घोषित बोनस- प्रति वर्ष प्रति 1,000 रुपये सम एश्योर्ड पर 60 रुपये।
रोज जमा करें 50 रुपये, मिलेंगे 35 लाख रुपये
ग्राम सुरक्षा योजना के तहत, एक पॉलिसीहोल्डर हर रोज महज 50 रुपये जमा करने पर 35 लाख रुपये का रिटर्न पा सकता है। यदि एक व्यक्ति हर महीने पॉलिसी में 1,515 रुपये जमा करता है और यदि 10 लाख रुपये की पॉलिसी हो तो उसे मैच्योरिटी पर 34.60 लाख रुपये मिलेंगे।
एक इनवेस्टर को 55 साल की अवधि में मैच्योरिटी पर 31,60,000 रुपये, 58 साल की मैच्योरिटी पर 33,40,000 रुपये और 60 साल में 34.60 लाख रुपये मिलेंगे।