Post Office: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अच्छे रिटर्न के साथ बेहतर सेविंग्स स्कीम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme – SCSS) आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम होने के नाते इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है। यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिये है। हालांकि इस स्कीम में VRS लेने वाले सिविल सेक्टर के सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ उम्र सीमा में छूट दी जा रही है।
