Post Office: अगर आप अपने निवेश में बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स अच्छी साबित हो सकती हैं। इसमें कुछ ऐसी योजनाएं हैं। जिसमें आपको दोगुना रिटर्न मिल सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कुछ स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा किया है। वैसे भी पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। यहां आपका निवेश 100 पीसदी सुरक्षित रहता है। इनमें कई ऐसी योजनाएं हैं। जिनमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
जानिए किन योजनाओं में मिल रहा है बेहतर रिटर्न
सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS)
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) निवेश के लिए बेहद पॉपुलर स्कीम है। स्माल सेविंग्स की बात करें तो यह रिटर्न देने के मामले में सुकन्या समृद्धि योजना के बराबर है। 5 साल की मैच्योरिटी वाली SCSS पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। यह किसी बड़े बैंक या पोस्ट ऑफिस की एफडी और नेशनल सेविंग्स सट्रिफिकेट के मुकाबले ज्यादा है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलेगा।
Post Office की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अभी 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलता है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) ऐसी स्कीम है। जो छोटी बचत को बढ़ावा देती है। वैसे तो इसकी मैच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। डाक घर की RD में हर महीने कम से कम 100 रुपये जमा करना होता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसके जरिए शानदार रिटर्न हासिल किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) की दर से ब्याज मिलेगा। इसमें 12.41 साल में पैसे डबल हो जाएंगे।
पैसा डबल करने के लिए पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट बेस्ट स्कीम है। इसमें 1 से 3 साल तक के टाइम डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलता है। इसमें निवेश करने पर आपका पैसा करीब 13 सालों में दोगुना हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) में पैसा लगभग 10.91 सालों में दोगुना होता है। इसमें आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलता है। पहले 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा था। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त निवेश कर सकते हैं।