Get App

Post Office की ये सरकारी योजनाएं घर बैठे कर देंगी मालामाल, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Post Office: निवेश के लिहाज से पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 3:20 PM
Post Office की ये सरकारी योजनाएं घर बैठे कर देंगी मालामाल, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
हाल ही में केंद्र सरकार ने कुछ स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है

Post Office: अगर आप अपने निवेश में बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स अच्छी साबित हो सकती हैं। इसमें कुछ ऐसी योजनाएं हैं। जिसमें आपको दोगुना रिटर्न मिल सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कुछ स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा किया है। वैसे भी पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। यहां आपका निवेश 100 पीसदी सुरक्षित रहता है। इनमें कई ऐसी योजनाएं हैं। जिनमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

जानिए किन योजनाओं में मिल रहा है बेहतर रिटर्न

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS)

पोस्‍ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) निवेश के लिए बेहद पॉपुलर स्कीम है। स्‍माल सेविंग्‍स की बात करें तो यह रिटर्न देने के मामले में सुकन्‍या समृद्धि योजना के बराबर है। 5 साल की मैच्‍योरिटी वाली SCSS पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है। यह किसी बड़े बैंक या पोस्‍ट ऑफिस की एफडी और नेशनल सेविंग्‍स सट्रिफिकेट के मुकाबले ज्‍यादा है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें