PPF: रोजाना 250 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 62 लाख, जानिए पूरी स्कीम

PPF में रोजाना 250 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 62 लाख रुपये मिल सकते हैं

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 12:49 PM
PPF: रोजाना 250 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 62 लाख, जानिए पूरी स्कीम

PPF Update : अगर आप किसी बेहतर निवेश की तलाश में हैं जहां किसी भी प्रकार का कोई रिस्क न हो तो आपके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। PPF में निवेश करने पर रिस्क बिल्कुल भी नहीं है। इसकी वजह ये है कि इसे पूरी तरह से सरकार से सुरक्षा मिली हुई है। इसमें निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा मिलता है। बस आपको जरूरत है कि आप सावधानी पूर्वक और समझदारी से निवेश करें। PPF में रोजाना 250 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 62 लाख रुपये मिल सकते हैं। जानिए पूरी स्कीम..

यहां मिलता है अधिकतम लाभ

PPF की शुरुआत 1968 में राष्ट्रीय बचत संगठन ने एक छोटी बचत के रूप में की गई थी। इसमें लगातार 15 साल के लिए निवेश किया जाता है। अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो 15 साल के बाद आप इसमें से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इसमें निवेश का समय 15 साल से अधिक भी बढ़ाने का विकल्प है। ये पांच साल के लिए फिर बढ़ाएं जा सकते हैं हैं। इसके लिए बस आपको एक फॉर्म भरना होता है। अगर आप अमाउंट नहीं बढ़ातें हैं तो भी आपको ब्याज का फायदा मिलेगा।


जानिए कितनी मिलेगा पैसा

केंद्र सरकार हर तिमाही में PPF अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव करती है। ब्याज दर आमतौर पर 7 फीसदी से 8 फीसदी रहती है जो कि आर्थिक स्थिति को देखते हुए थोड़ी कम या बढ़ सकती है। मौजूदा समय में ब्याज दर 7.1  फीसदी है, जो सालाना तौर पर चक्रवृद्धि है। यह कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है। PPF अकाउंट में आप कम से कम 500 रुपये और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये हर साल निवेश कर सकते हैं। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इसके बाद आप इन पैसों को निकाल सकते हैं या फिर हर 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। यानी अगर आप सालाना 1.50 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद करीब 41 लाख रुपये मिलेंगे।

रोजाना 25 रुपये बचाने पर मिलेंगे 62 लाख रुपये

अगर आप रोजाना 250 रुपये PPF में निवेश करते हैं यानी महीने में 7,500 रुपये जमा करेंगे। यानी सालाना आप PPF खाते में 91000 रुपये से थोड़ा अधिक निवेश करेंगे। ये आप हर साल 15 साल तक जमा करते हैं। अगर आप ये 25 साल की उम्र में शुरू करते हैं औ अगले 25 साल तक यानी 50 की उम्र तक जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 62.5 लाख रुपये हो जाएंगे। इस पैसे पर टैक्स भी नहीं लगेगा और कुल ब्याज करीब 40 लाख रुपपये होगा। आपकी जेब से 25 साल तक करीब 22.75 लाख रुपये निवेश में जाएंगे।

Asian Paints Q3 result preview: पिछली तिमाही से 70-100% तक बढ़ सकता है मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।