सेविंग्स करना हमारे लिए बेहद ही जरूरी है। सेविंग्स के पैसे ही हमारी इमरजेंसी में हमारे काम आते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा खई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें हमें बिना जोखिम के निवेश ऑप्शन के साथ ही साथ बैंक से बेहतर ब्याज दर और काफी शानदार रिटर्न मिलता है। ऐसी ही एक योजना है पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ योजना (Post Office PPF Scheme)। इस योजना को पोस्ट ऑफिस के जरिए मैनेज किया जाता है। आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।
कौन खोल सकता है इसमें अपना खाता
पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम में कोई भी भारतीय व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है वह अपना खाता खोल सकता है। पूरे देश भर में किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। इस योजना में मेच्योरिटी पीरियड 15 साल तक का है। इसके अलावा इस योजना के जरिए लोन लेने की भी सुविधा मिलती है।
कितना है ब्याज और जमा की रकम
बता दें कि पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ योजना में आपको 7.1 फीसदी के हिसाब से सालाना चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है। साथ ही इस योजना में कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जाता है। बता दें कि इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको टैक्स में छूट का भी फायदा मिलता है। आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। साथ ही मिलने वाले ब्याज पर भी किसी भी तरह का टैक्स नही लिया जाता है।
बता दें कि पोस्ट ऑफिस की पीपीएप स्कीम में आप लोन सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने के एक साल बाद से लोन लिया जा सकता है। आप अकाउंट खोलने के बाद पांच सालों तक इससे लोन ले सकते हैं। साथ ही केंद्र सरकार हर तीन महीने बाद PPF की ब्याज दरों को रिवाइज भी करती है।