अगर आप बिना कोई जोखिम लिए अपने पैसों को सही जगह पर इनवेस्ट करना चाहते हैं तो बैंक की फिक्सड डिपॉजिट स्कीम (Bank FD) और सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट स्कीम (PPF Scheme) आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक साबित हो सकती हैं। इन दोनों ही स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। साथ ही आप दोनों ही योजनाओं में काफी अच्छे इंटरेस्ट रेट पर काफी बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। निवेश के लिहाज से दोनों ही ऑप्शन काफी शानदार हो सकते हैं। ऐसे में आइये यह जानने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए बैंक एफडी और पीपीएफ स्कीम में से कहां पर पैसा लगाना ज्यादा सही रहेगा।
