Get App

SBI और IDBI बैंक की ये दो स्पेशल एफडी स्कीम जल्द हो रही हैं खत्म, चाहिए ज्यादा ब्याज का फायदा तो तुरंत करें इनवेस्ट

SBI और IDBI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम SBI अमृत कलश योजना और IDBI अमृत महोत्सव योजना 15 अगस्त 2023 को खत्म होने जा रही है। ये दोनों ही बैंक आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन्स को काफी शानदार रेट पर इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में आइये इन दोनों ही खास एफडी स्कीमों के बारे में हर एक तरह की जानकारी भी पता कर लेते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 3:54 PM
SBI और IDBI बैंक की ये दो स्पेशल एफडी स्कीम जल्द हो रही हैं खत्म, चाहिए ज्यादा ब्याज का फायदा तो तुरंत करें इनवेस्ट
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और IDBI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम जल्द ही खत्म होने वाली है

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और IDBI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम जल्द ही खत्म होने वाली है। ये दोनों ही बैंक आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन्स को काफी शानदार रेट पर इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। इन दोनों ही बैंकों की खास एफडी स्कीम में अपना पैसा लगाकर आप काफी अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।  दोनों बैंकों की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक SBI की अमृत कलश जमा योजना, IDBI की अमृत महोत्सव एफडी 15 अगस्त को खत्म होने वाली है। ऐसे में आइये इन दोनों ही खास एफडी स्कीमों के बारे में हर एक तरह की जानकारी भी पता कर लेते हैं।

SBI अमृत कलश योजना

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास अमृत कलश योजना 15 अगस्त को खत्म होने वाली है। एसबीआई की यह खास एफडी स्कीम 400 दिनों के लिए वैलिड है। इस दौरान एसबीआई के आम ग्राहकों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स की कटेगरी में आने वाले ग्राहकों को 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज का फयदा मिलेगा। वहीं एसबीआई की आम एफडी योजनाओं में ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3 से 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स को 3.5 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जाता है।

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम पूरा करेगी आपका अमीर बनने का सपना, जानें योजना के बारे में पूरी डिटेल

IDBI अमृत महोत्सव योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें