Get App

SBI FD या फिर पोस्ट ऑफिस TD, जानें कहां पैसे जमा करने पर आपको मिलेगा ज्यादा का फायदा

अगर आप भी अपने पैसों को सही जगह लगाना चाह रहे हैं तो आप देशके सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना (FD Scheme) में अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में भी अपना पैसा जमा करा सकते हैं। आइये इन दोनों की ही तुलना करके देख लेते हैं कि कहां पर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 22, 2023 पर 9:31 PM
SBI FD या फिर पोस्ट ऑफिस TD, जानें कहां पैसे जमा करने पर आपको मिलेगा ज्यादा का फायदा
अपने पैसों को सही तरीके से इनवेस्ट करना और उनकी सेविंग करना (Saving and Investment) बेहद जरूरी है

अपने पैसों को सही तरीके से इनवेस्ट करना और उनकी सेविंग करना (Saving and Investment) बेहद जरूरी है। लोग किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए अपने पैसों को बैंक एफडी (Bank FD) में निवेश करते हैं। पिछले कुछ समय में लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा भी दिया है। इसके अलावा आप अपने पैसों को कुछ खास तरह की सरकारी स्कीम में भी लगा सकते हैं। इनमें भी आपको काफी अच्छे इंटरेस्ट रेट पर काफी शानदार रिटर्न मिलता है। अगर आप भी अपने पैसों को सही जगह लगाना चाह रहे हैं तो आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना (FD Scheme) में अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में भी अपना पैसा जमा करा सकते हैं। आइये इन दोनों की ही तुलना करके देख लेते हैं कि कहां पर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही 2023 के लिए डाकघर की कुछ चुनिंदा स्कीमों पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बढ़ोतरी के बाद, 1 साल की जमा पर 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, 2 साल की जमा पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, 3 साल की जमा पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी और 5 साल की जमा पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। ध्यान दें कि 5-वर्षीय टीडी के तहत निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के लाभ के लिए योग्य है।

इन दो प्राइवेट स्मॉल बैंकों ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, अब पैसे जमा करने पर मिलेगा 9 फीसदी के हिसाब से रिटर्न

SBI FD इंटरेस्ट रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें