Credit Cards

SBI vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: जानें RD कराने पर आपको किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में आप हर महीने एक तय रकम जमा करते रहते हैं। इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करके उस पर क शनदार ब्याज दर के साथ काफी अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। साथ ही आप हर महीने इसमें एक तय रकम को जमा करके अपनी कुछ इमरजेंसी जरूरतों के लिए पैसे बचा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए अलग अलग बैंकों में आरडी पर दिए जाने वाले ब्याज के बारे में जानकारी भी होनी चाहिए

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 9:33 PM
Story continues below Advertisement
रेकरिंग डिपॉजिट (RD) इनवेस्टमेंट के लिहाज से काफी अच्छे ऑप्शन में एक माना जाता है। इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करते रहते हैं

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) इनवेस्टमेंट के लिहाज से काफी अच्छे ऑप्शन में एक माना जाता है। इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करते रहते हैं। इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करके उस पर क शनदार ब्याज दर के साथ काफी अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। साथ ही आप हर महीने इसमें एक तय रकम को जमा करके अपनी कुछ इमरजेंसी जरूरतों के लिए पैसे बचा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए अलग अलग बैंकों में आरडी पर दिए जाने वाले ब्याज के बारे में जानकारी भी होनी चाहिए।

SBI आरडी इंटरेस्ट रेट

SBI एक साल से दस साल तक की अवधि के लिए रेकरिंग डिपॉजिट पर 6.80% से 7% तक की ब्याज दरें प्रदान करता है। एसबीआई में मिनमम मंथली डिपॉजिट 100 रुपये और इसके गुणकों में शुरू होता है। वहीं अगर आप अपनी आरडी की किश्त भरने में देर कर देते हैं तो इस पर आपको जुर्माना देना होगा। वहीं अगर आप लगातार छह किश्तें मिस कर देते हैं तो आपका अकाउंट समय से पहले बंद कर दिया जाएगा।


HDFC बैंक आरडी इंटरेस्ट रेट

HDFC बैंक 6 महीने की अवधि पर 4.50 प्रतिशत के बीच इंटरेस्ट करता है। वहीं 9 महीने, 12 महीने और 15 महीने के लिए दी जाने वाली ब्याज दर क्रमशः 5.75%, 6.60% और 7.10% है। 24 महीने, 27 महीने, 36 महीने, 39 महीने, 48 महीने, 60 महीने, 90 महीने और 120 महीने की अवधि के लिए, एचडीएफसी बैंक 7% ब्याज दर प्रदान करता है।

SBI का खास स्कीम, आपके निवेश को कर देगा कम समय में दोगुना, जानिए कब तक लगा सकते हैं पैसा

ICICI बैंक आरडी इंटरेस्ट रेट

ICICI बैंक आम नागरिकों के लिए 4.75% से 7.10% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 5.25% से 7.50% के बीच इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है। ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक आरडी डिपॉजिट 6 महीने से लेकर 10 साल तक अवेलबल रहेगी।

यस बैंक आरडी इंटरेस्ट रेट

यस बैंक 6 महीने से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.10% से 7.75% तक इंटरेस्ट ऑफर करता है। आरडी को किरायेदारी के लिए 3 महीने तक शेड्यूल भी किया जा सकता है। देर से भुगतान करने पर बैंक 1% जुर्माना वसूलेगा।

PNB आरडी इंटरेस्ट रेट

पंजाब नेशनल बैंक 6 महीने से 120 महीने तक की अवधि के साथ 4.50% से 7.25% तक का इंटरेस्ट ऑफर करता है। अगर आप अपनी आरडी की किश्तों को जमा करने में देरी करते हैं तो आप पर 100 रुपये पर 1 रुपये का जुर्माना देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।