निवेश और बचत करने के लिहाज से पोस्ट ऑफिस (Post Office Saving Scheme) की योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस आम लोगों के लिए अलग अलग तरह की सेविंग योजनाओं की पेशकश करती है। इन योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको काफी शानदार इंटरेस्ट रेट और टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन्स के लिए भी एक बेहद ही शानदार योजना चला रहा है। इस योजना का नाम सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) है। आइये जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में।
सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) के तहत कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है वह इस योजना में अपना खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति 55 साल का है और उसने रिटायरमेंट ले लिया है तो वह भी इस योजना में निवेश कर सकता है।
कितना कर सकते हैं इस योजना के तहत निवेश
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) के तहत आप मिनिमम 1000 और मैक्सिमम 30 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की यह योजना इस वक्त कई सारे बैंकों की एफडी से ज्यादा का ब्याज दे रही है। वहीं अगर मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस की इस योजना पर इंटरेस्ट रेट की बात की जाए तो ग्राहकों को 8.2 फीसदी के हिसाब से रिटर्न का फायदा मिल रहा है। SSSC पर मिलने वाली ब्याज दर पोस्ट ऑफिस की हर एक योजना में मिलने वाली ब्याज दर से ज्यादा है।
मिलता है टैक्स बेनिफिट का फायदा
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस योजना में जमाकर्ताओं को टैक्स कटौती का बेनिफिट मिलता है। इस योजना में जमाकर्ताओं को इनकम टैक्स एक्ट 1961 की दारा 80सी के तहत टैक्स में कटौती का बेनिफिट दिया जाता है।